फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Long queues of vehicles forming at toll plaza

Bulandshahar News: टोल प्लाजा पर लग रही वाहनों की लंबी कतार, यात्री परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
Long queues of vehicles forming at toll plaza
सिकंदराबाद लुहारली टोल प्लाजा पर लगा जाम संवाद
सिकंदराबाद। नेशनल हाईवे-34 पर लुहारली टोल प्लाजा सिकंदराबाद में वाहन चालकों को 30 से 40 मिनट तक लाइन में लगना पड़ रहा है। कई बार तो स्थिति इससे भी खराब होती है। वाहन चालकों का कहना है कि 145 रुपये से लेकर 905 रुपये तक टोल टैक्स देने के बावजूद रोजाना परेशानी होती है। पर्याप्त लेन न बनाने की वजह से जाम से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे-34 (गाजियाबाद अलीगढ़ हाईवे) गाजियाबाद के लाल कुआं से अलीगढ़ के लिए जाता है। लुहारली टोल प्लाजा से प्रतिदिन औसतन 28 से 35 हजार वाहन गुजरते हैं। टोल प्लाजा पर दस लाइनें बनाई गई हैं। चार-चार लाइनें अप और डाउन के लिए है। दो इमरजेंसी लाइन बनाई गई हैं। वाहनों की संख्या के मुकाबले लेन की संख्या कम होने के कारण टोल प्लाजा पर वाहन चालकों को जाम में फंसना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शादी समारोह व अन्य आयोजनों के दिनों में हालात अधिक बेकाबू हो जाती है। टोल प्लाजा को पार करने के लिए आधे घंटे से लेकर 40 मिनट का समय लग जाता है। कई बार इससे भी अधिक इंतजार करना पड़ता है। जबकि टोल से गुजरने के लिए मात्र दो मिनट के समय निर्धारित किया गया है। क्षेत्र के बहुत से लोग एनसीआर क्षेत्र में नौकरी करते हैं। औद्योगिक क्षेत्र में संचालित कंपनियों में कार्य करने के लिए बहुत से लोग बाहर से आते हैं। टोल प्लाजा पर जाम में फंसने के कारण वह निर्धारित समय पर ड्यूटी पर नहीं पहुंच पाते हैं। जिससे उनका कार्य प्रभावित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम में फंसने पर बोले यात्री..
- अपने निजी कार्य से अक्सर गाजियाबाद, दिल्ली जाना होता है। लुहारली टोल प्लाजा पर अक्सर जाम लगा रहता है। इस वजह से समय से नहीं पहुंच पाते। परेशानी का सामना करना पड़ता है। - ओमप्रकाश निवासी डिबाई, यात्री

- कंपनी के कार्य से अक्सर सिकंदराबाद आना-जाना लगा रहता है। लुहारली टोल प्लाजा को पास करने में आधा घंटे या उससे अधिक समय लगता है। जाम की वजह से अनावश्यक समय बर्बाद होता है। - रत्नाकर, निवासी झारखंड, एरिया मैनेजर

- मैजिक से सामान ढुलाई का कार्य करते हैं। बृहस्पतिवार को दिल्ली से सिकंदराबाद के लिए घरेलू सामान लेकर आ रहे थे। लुहारली टोल प्लाजा पर जाम में आधे घंटे तक फंसे रहे। - राकेश निवासी आजमगढ़, वाहन चालक

टोल प्लाजा पर इमरजेंसी लाइन बनाई गई है लेकिन अक्सर जाम के चलते इमरजेंसी लाइन तक नहीं पहुंच पाते। समय से रोगी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने में दिक्कत होती है। सचिन, एंबुलेंस चालक

टोल टैरिफ....
वाहन एक साइड दोनों साइड मासिक

कार, जीप और हल्के वाहन 145 220 4865
हल्के कमर्शिलयल, लाइट गुड्स मिनी बस वाहन 225 340 7560
बस और ट्रक 465 695 15465
कमर्शियल वाहन तीने से छह एक्सल 710 1065 23635
भारी वाहन 7 से अधिक एक्सल 905 1360 30235



कोट...
जाम की समस्या के समाधान के लिए लुहारली टोल प्लाजा के पास ही दूसरे टोल प्लाजा का निर्माण किया जा रहा है। जिसके बाद अप डाउन के लिए अलग-अलग टोल प्लाजा होंगे। फरवरी के अंत तक दूसरे टोल प्लाजा का निर्माण कार्य पूरा होने की संभावना है। दोनों टोल प्लाजा के शुरू होने से जाम की समस्या का समाधान हो जाएगा। - रविकांत, टोल प्लाजा मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed