फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   loksabha election

Bulandshahar News: मुस्लिम बहुल बूथों पर अधिक, सवर्ण बूथों पर कम हुआ मतदान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद अब प्रत्याशी बूथों पर मत प्रतिशत के हिसाब से गुणा-गणित भिड़ा रहे हैं। जिले के कई मुस्लिम बहुल बूथों पर जहां बंपर मतदान हुआ है, वहीं सवर्ण क्षेत्र में कम मतदान दर्ज किया गया है। इसके अलावा शहर में वैश्य, ब्राह्मण, ठाकुर और जाट मतदाताओं के पोलिंग बूथों पर भी मत प्रतिशत कम रहा है। इसी को आधार बनकर राजनीतिक विश्लेषक अपने-अपने निष्कर्ष निकाल रहे हैं।
विज्ञापन



जिले के कुल 2876 बूथों में केवल नौ बूथों पर ही 80 फीसदी से अधिक वोट पड़े हैं। इसमें से शिकारपुर क्षेत्र के तीन बूथ हैं। डिबाई के दो और स्याना विधानसभा के एक पोलिंग बूथ पर एक फीसदी से भी कम मतदान हुआ है। 38 पोलिंग बूथ ऐसे भी रहे हैं जहां 40 फीसदी से कम वोट पड़े हैं। अधिकतर पोलिंग बूथों पर अपेक्षित वोट न पड़ने के कारण अब प्रत्याशियों के हार-जीत के आंकड़े गड़बड़ा रहे हैं।
विज्ञापन


शिकारपुर क्षेत्र के मुस्लिम बहुल गांव नगला मेवाती, मुस्लिम व त्यागी बहुल गांव करीरा में 70 फीसदी से अधिक मतदान तो डिबाई के मुस्लिम बहुल सांखनी में कम मतदान हुआ है। नगर क्षेत्र के डीएवी इंटर कालेज, डायट परिसर, सेंट मोमिना, स्याना के जाट बहुल खाद मोहननगर, ठाकुर और गुर्जर बहुल सुलैला व मवई गांवों समेत अन्य पोलिंग बूथों पर 40 फीसदी से भी कम मतदान हुआ है। डिबाई के लोध बहुल गांव सैयदगंज, अलीपुरा, शेरपुर और कमरौआ में बंपर मतदान हुआ है जबकि डिबाई के जाटव बहुल गांव हीरापुर खुर्द में कम मतदान दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





अधिकारियों के बूथों पर भी कम हुआ मतदान

बुलंदशहर विधानसभा में जिन 10 बूथों पर सबसे कम मतदान हुआ है, उनमें से आठ बूथ शहरी क्षेत्र के हैं। डायट परिसर स्थित मतदान केंद्र में जहां डीएम-एसएसपी, एसपी क्राइम समेत अन्य अधिकारियों ने वोट किया था, वहां भी 39.01 फीसदी ही मतदान हो सका। स्थिति यह रही कि नगर के गौरीशंकर कन्या महाविद्यालय, नहर कालोनी स्थित खंड 10 के एक्सईएन कार्यालय, डायट परिसर, डीएवी इंटर कालेज, डीएवी डिग्री कालेज, सेंट मोमिना स्कूल में मतदान का प्रतिशत 42 फीसदी से भी कम रहा।



मुस्लिम बहुल बूथों पर मतदान की स्थिति ---

पोलिंग बूथ



विधानसभा
कुल वोट पड़े वोट
मतदान फीसदी

प्राइमरी स्कूल नगला मेवाती

शिकारपुर
338

253

74.85

अपर प्राइमरी स्कूल करीरा
शिकारपुर
1066

744

69.79



जाट बाहुल्य बूथों पर मतदान की स्थिति ----

अपर प्राइमरी स्कूल हसनगढ़ डोमला शिकारपुर
920

361

39.23

अपर प्राइमरी स्कूल हसनगढ़ डोमला शिकारपुर
909

371

40.81



सवर्ण बहुल बूथों पर मतदान की स्थिति ---

डायट परिसर



बुलंदशहर
1051

410

39.01

प्राइमरी स्कूल यावापुर
डिबाई
1276

005

0.39



जाटव बाहुल्य बूथों पर मतदान की स्थिति --

प्राइमरी स्कूल हीरापुर खुर्द
डिबाई
356

001

0.28

पीएस खंदोई



स्याना

657

260

39.57



जाट और गुर्जर बहुल बूथों पर मतदान की स्थिति ---

पीएस मवई



स्याना

828

260

31.40

पीएस मवई



स्याना

826

312

37.77

पीएस खाद मोहननगर
स्य़ाना
1047

406

38.77

पीएस मवई



स्याना

873

339

38.83



लोधी बहुल बूथों पर मतदान की स्थिति ---

प्राइमरी स्कूल सैयदगंज
डिबाई
437

355

81.23

अपर प्राइमरी स्कूल अल्लीपुरा डिबाई
921

735

79.80

अपर प्राइमरी स्कूल शेरपुर
डिबाई
532

420

78.94

अपर प्राइमरी स्कूल कुमारुआ डिबाई
1286

988

76.82
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed