{"_id":"571fa6b64f1c1bf571a91830","slug":"local-rate-of-wheat-exceed-from-msp","type":"story","status":"publish","title_hn":"समर्थन मूल्य से अधिक हुआ गेहूं का दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समर्थन मूल्य से अधिक हुआ गेहूं का दाम
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 26 Apr 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से गेहूं जला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेहूं के मूल्य में जबरदस्त उछाल आ गया है। 1450-60 रुपये में बिकने वाले गेहूं के दाम अब 1550 रुपये के पार पहुंच गए हैं। मूल्य वृद्धि के पीछे गेहूं का सामान्य से कम उत्पादन बताया गया है। गेहूं का सरकारी रेट 1525 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है।
अनाज मंडियों में गेहूं के दाम समर्थन मूल्य से अधिक पहुंचने के कारण किसानों ने क्रय केंद्रों का रुख करना कम कर दिया है। सोमवार को 93 क्रय केंद्रों पर मात्र 800 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया। सामान्य रूप से क्रय केंद्रों पर 1000-1200 एमटी गेहूं पिछले 10 दिन से रोजाना खरीदा जा रहा था।
बुलंदशहर अनाज मंडी में 1540 रुपये की दर से गेहूं खरीदा गया। बाकी, मंडियों में भी समर्थन मूल्य से कम दर पर कहीं भी गेहूं की खरीद नहीं हो रही है।
गेहूं की निगरानी को बॉर्डर स्कवॉयड तैयार
गेहूं की निगरानी के लिए डीएम शुभ्रा सक्सेना ने चार बॉर्डर स्क्वायड तैयार किया हैं। बॉर्डर की निगरानी के साथ-साथ ये टीमें राजमार्ग और जनपद मार्गों पर चेकिंग करेंगी। खुर्जा-जेवर रोड पर टीटीओ राम गोपाल शर्मा, खुर्जा के नायब तहसीलदार, मंडी सचिव को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
डिबाई-नरौरा रोड पर टीटीओ डीडी शर्मा, नायब तहसीलदार और मंडी सचिव, गुलावठी-धौलाना रोड पर टीटीओ प्रियदर्शी कटियार, नायब तहसीलदार और संबंधित मंडी सचिव निगरानी करेंगे। सिकंदराबाद कोट के पुल और दनकौर रोड पर टीटीओ सुभाष गांधी को निगरानी करेंगे।