{"_id":"65f0897e49c42e9ef70062ff","slug":"loan-proposal-passed-for-industrial-township-in-khurja-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-112861-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: खुर्जा में औद्योगिक टाउनशिप के लिए ऋण देने का प्रस्ताव पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: खुर्जा में औद्योगिक टाउनशिप के लिए ऋण देने का प्रस्ताव पास
विज्ञापन
बुलंदशहर। बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण की सोमवार शाम मेरठ में मंडलायुक्त की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक आयोजित हुई। बैठक में खुर्जा में बनने वाली औद्योगिक टाउनशिप को भूमि अधिग्रहण करने को 100 करोड़ रुपये लोन पर देने व बायो गैस प्लांट के मानचित्र को स्वीकृति का प्रस्ताव पास हुआ। वहीं, खुर्जा प्राधिकरण में सेवानिवृत्त अभियंता एवं कर्मचारियों को नियोजित करने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई।
मेरठ में मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में बोर्ड बैठक आयोजित हुई। इसमें पूर्व में हुई बीकेडीए की बोर्ड बैठक में शामिल निर्णयों का अवलोकन किया तो आगामी होने वाली बोर्ड बैठक के लिए भी आख्या प्रस्तुत की गई। इसके बाद बीडीए की 80वीं बोर्ड बैठक व केडीए की 39वीं बोर्ड बैठक का शुभारंभ हुआ। अफसरों के अनुसार खुर्जा प्राधिकरण द्वारा गांव किर्रा में औद्योगिक टाउनशिप बनाने के लिए जमीन अधिग्रहण की जानी है। इसके लिए खुर्जा प्राधिकरण ने बुलंदशहर प्राधिकरण से 100 करोड़ रुपये की धनराशि लोन पर देने के प्रस्ताव पर बोर्ड ने स्वीकृति दी है। इस पर सभी के द्वारा सहमति मिलने से अब औद्योगिक टाउनशिप के लिए जमीन अधिग्रहण को बुलंदशहर प्राधिकरण से धनराशि रिलीज कर दी जाएगी। धनराशि मिलने पर भूमि अधिग्रहण का कार्य जल्द पूरा हो सकेगा। खुर्जा प्राधिकरण में अभियंताओं और कर्मचारियों की कमी को देख कार्यों की गुणवत्ता बनाने के लिए सेवानिवृत्त अभियंता एवं कर्मचारियों को नियोजित किए जाने के प्रस्ताव पर स्वीकृति दी गई। खुर्जा क्षेत्र के गांव नगलिया टक्कर में 26380 वर्ग मीटर भूमि पर प्रस्तावित कंप्रेस्ड बायो गैस प्लांट की स्थापना के मानचित्र पर विचार करने के बाद सहमति दी। इसके साथ ही 1378 एकड़ क्षेत्रफल पर डिटेल्ड लेआउट प्लान की स्वीकृति पर चल रहे कार्य की प्रगति से अवगत कराया गया।
बोर्ड बैठक में प्राधिकरण उपाध्यक्ष डॉ. अंकुर लाठर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रशांत कुमार, प्राधिकरण सचिव ज्योत्सना यादव, मुख्य लेखाधिकारी संतोष कुमार, अपर निदेशक कोषागार व पेंशन, कोआर्डिनेटर प्लानर के प्रतिनिधि सहयुक्त नियोजक, अधीक्षण अभियंता जल निगम के प्रतिनिधि, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग के प्रतिनिधि व प्राधिकरण के सदस्य आदि मौजूद रहे।