{"_id":"69da836bf0b9fe8529019571","slug":"liquor-mafia-arrested-in-jahangirabad-211-litres-of-illicit-liquor-recovered-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-151928-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: जहांगीराबाद में शराब माफिया गिरफ्तार, 211 लीटर अवैध शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: जहांगीराबाद में शराब माफिया गिरफ्तार, 211 लीटर अवैध शराब बरामद
विज्ञापन
जहांगीराबाद पुलिस द्वारा बरामद अवैध शराब। स्रोत: पुलिस
जहांगीराबाद। थाना पुलिस ने घेराबंदी कर एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद हुई है। आरोपी ने आगामी सत्र में ऊंचे दामों पर शराब खपाने के लिए भारी स्टॉक जमा किया था।
थाना पुलिस को शनिवार सुबह सूचना मिली कि अनूपशहर रोड पर अवैध शराब का भंडारण किया गया है। जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। इस दौरान एक कमरे से पुलिस ने आरोपी प्रवीण निवासी गांव गहना गोवर्धनपुर को रंगे हाथ दबोच लिया। तलाशी लेने पर कमरे से मिस इंडिया मार्का की 26 पेटी अवैध देशी शराब बरामद हुई।
बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 211 लीटर है, जिसकी कीमत लाखों में आंकी जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मार्च के अंत में आबकारी कोटा पूरा करने के दबाव में दुकानों पर 75 रुपये वाला पव्वा 50 रुपये में मिल रहा था। आरोपी ने इसी का फायदा उठाकर भारी मात्रा में स्टॉक जमा कर लिया, जिसे वह 1 अप्रैल से बढ़ी हुई कीमतों करीब 80 रुपये प्रति पव्वा पर बेचकर मुनाफा कमाना चाहता था। सीओ अनूपशहर विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना जहांगीराबाद में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।