फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Lightning struck on heat after rainstorm

आंधी-बारिश से गर्मी कम पर बिजली ने निकाला दम

Thu, 18 May 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर Updated Thu, 18 May 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
Lightning struck on heat after rainstorm
मानसून - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

मंगलवार रात आई आंधी-बारिश ने जिले के 300 गांवों की बत्ती गुल कर दी। जगह-जगह विद्युत पोल गिर गए इससे क्षेत्र के 300 गांवों में रातभर बत्ती गुल रही। फाल्ट के चलते शहर में बिजली की आंख मिचौली जारी रहा।

नगर क्षेत्र में भी रात 12 बजे से डेढ़ बजे तक बिजली कटौती की गई। हालांकि अब भी 50 गांवों में बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई है।

जहांगीराबाद, औरंगाबाद, लखावटी, अगौता, बुलंदशहर देहात और सिकंदराबाद देहात में तेज-आंधी से कई पोल गिर गए। इससे 300 गांवों में अंधेरा छा गया। आंधी बारिश के चलते आवास विकास कालोनी प्रथम, डीएम रोड और काला आम समेत पूरे नगर क्षेत्र में बत्ती गुल हो गई।
विज्ञापन


कटौती से कालोनियों में अंधेरा पसर गया। रात एक बजे हवा का रुख नरम पड़ने पर सप्लाई चालू हुई। गांवों में आंधी-बारिश थमने के बाद भी बिजली ने दर्शन नहीं दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ेनुकसान अधिक होने से 50 गांवों में बिजली सप्लाई शुरू नहीं हो सकी। बताया गया है कि उखड़े पोलों को लगाने में अधिक समय लग रहा है, यही कारण है कि 50 गांवों में अब तक बिजली सुचारु नहीं हो पाई है।


चोला के 15 गांवों में बिजली नहीं ः आंधी बारिश से चोला क्षेत्र के 15 गांवों में बत्ती गुल रही। बुधवार दोपहर बाद बिजली सप्लाई सुचारू हुई तो लोगों ने राहत की सास ली। स्थानीय निवासी सुरेश ने बताया कि गांव में जर्जर तार है जो हल्की हवा में भी टूटकर गिरने लगते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed