फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   life threat

बरात लेकर आए तो मार दूंगा गोली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
life threat
बरात लेकर आए तो मार दूंगा गोली
विज्ञापन

सिकंदराबाद। युवती का रिश्ता तय हो जाने पर सिरफिरे युवक ने उसके ससुरालियों को फोन कर बरात लेकर आने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी है। धमकी के चलते युवती का परिवार दहशत में है। परिवार ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।

मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बेटी नगर स्थित पीजी कॉलेज की छात्रा है। दूसरे मोहल्ला का एक युवक आए दिन उसका पीछा करता था। दो माह पूर्व उसने उनकी बेटी को रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करने का प्रयास किया था। घर पहुंचने बेटी ने युवक की हरकत के बारे में उन्हें बताया था। जिसके बाद उन्होंने आरोपी युवक के घर पहुंचकर इस संबंध में परिजनों से शिकायत की थी लेकिन इसके बाद भी आरोपी युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। उसने घर व आसपास चक्कर लगाने शुरू कर दिए। युवक की हरकतों से दहशत में आकर उन्होंने बेटी की पढ़ाई को बीच में छुड़वा दिया। जिसके बाद आरोपी युवक ने उन्हें फोन कर बेटी की शादी उसके साथ नहीं करने पर तेजाब से जलाने की धमकी दी थी। बताया कि युवक की हरकतों से तंग आकर उन्होंने अलीगढ़ क्षेत्र में बेटी का रिश्ता तय करते हुए सगाई कर दी। आरोप है कि आरोपी युवक ने किसी तरह बेटी के ससुरालियों के बारे में जानकारी करते हुए उनका मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। युवक ने ससुरालियों को फोन कर बारात लेकर आने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी। जिसकी जानकारी ससुरालियों ने उन्हें दी। युवक की धमकी के चलते दहशतजदा युवती के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पीड़ित ने बेटी व परिवार के लोगों की सुरक्षा की भी गुहार लगाई। कोतवाली प्रभारी जयकरन सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed