फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Life imprisonment to all three murderers of Gyanendra

Bulandshahar News: ज्ञानेंद्र के तीनों हत्यारों को आजीवन कारावास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to all three murderers of Gyanendra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। अरनिया थाना क्षेत्र में साल 2019 में हुए ज्ञानेंद्र हत्याकांड में अपर सत्र न्यायाधीश, न्याय कक्ष संख्या छह विवेक कुमार के न्यायालय ने बृहस्पतिवार को तीनों आरोपियों को दोषी माना। न्यायालय ने तीनों दोषियों को आजीवन कारावास और 50-50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी विमल कुमार ने बताया कि वादी मुकदमा राजकुमार निवासी गांव दशहरा थाना अरनिया ने 21 दिसंबर 2019 को थाने पर तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि उनके चाचा ज्ञानेंद्रप्रताप सिंह से करीब डेढ़ साल पूर्व खुर्जा देहात के गांव अचलपुर निवासी हेमंत ने साढ़े छह लाख रुपये उधार लिए थे। हमेंत ने दो माह में रुपये वापस करने का आश्वासन दिया था। आरोपी ने समय रहते रुपये वापस नहीं किए थे। ज्ञानेंद्रप्रताप सिंह ने कई बार आरोपी से अपने रुपयों का तकादा किया था। तकादा करने पर आरोपी हेमंत उनके चाचा से रंजिश रखने लगा था। आरोपी हेमंत ने 21 दिसंबर को पीड़ित के चाचा को फोन कर रुपये देने के लिए दशहरा टावर के पास बंबा पुल पर बुलाया था। जहां, उनके चाचा के पहुंचने पर आरोपी हेमंत अपने साथी ललित और महेंद्र के साथ कार से पहुंचा और ज्ञानेंद्र के साथ अभद्रता करने लगा। बाद में आरोपियों ने पिस्टल व रिवाल्वर से उनके चाचा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से ज्ञानेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से कार में सवार होकर भाग निकले थे। ज्ञानेंद्र के साथ गए दो अन्य लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां से हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया था। हायर सेंटर में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी। न्यायालय ने मामले में दोनों पक्षों के गवाहों के बयानों और साक्ष्यों को अवलोकन कर तीनों आरोपियों को दोषी मानकर सजा सुनाई।
विज्ञापन

ये गवाह हुए पेश
मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से गवाह के रूप में वादी मुकदमा राजकुमार, तथ्य साक्षी सतेंद्र प्रताप सिंह और लक्ष्मीराज सिंह, चैक देने के साक्षी विनीत शर्मा, डॉ.श्रीकांत इंदू, हेड कांस्टेबल रामबाबू, उपनिरीक्षक मोहर सिंह, डॉ.राकेश शिशौदिया व विवेचक निरीक्षक अल्ताफ अंसारी को पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed