फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Lichchhavi and Kalka remained cancelled, Mahananda did not arrive even after a day

Bulandshahar News: लिच्छवी व कालका रहीं रद, एक दिन बाद भी नहीं आई महानंदा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
Lichchhavi and Kalka remained cancelled, Mahananda did not arrive even after a day
खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रद्द होने पर निराश बैठे यात्री। संवाद
खुर्जा जंक्शन। महाकुंभ मेला के चलते दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर अतिक्रमण बढ़ने के कारण रेलवे ने लिच्छवी एक्सप्रेस का संचालन 28 फरवरी तक रद कर दिया है। कालका-हावड़ा मेल भी बृहस्पतिवार को रद रही। वहीं बुधवार शाम छह बजे आने वाली महानंदा एक्सप्रेस बृहस्पतिवार शाम तक स्टेशन पर नहीं आई।
विज्ञापन


दिल्ली जाने वाली चार और दिल्ली से आने वाली दो पैसेंजर ट्रेन पिछले तीन दिन से रद चल रही है। यह छह पैसेंजर ट्रेनें 28 फरवरी तक रद रहेंगी। ऐसे में दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह सभी ट्रेन अलीगढ़ और हाथरस तक चलती हैं। ऐसे में अलीगढ़ की ओर जाने वाले यात्री भी परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

पैसेंजर ट्रेन रद होने पर कुछ यात्री एक्सप्रेस की जनरल बोगी में बैठकर दिल्ली तक सफर कर रहे थे, लेकिन रेलवे ने 28 फरवरी तक लिच्छवी एक्सप्रेस का संचालन भी बंद कर दिया है। बृहस्पतिवार को अनिश्चित काल तक कालका-हावड़ा मेल को भी रद्द कर दिया गया। इससे बिहार और पूर्वी जिलों की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अलीपुरद्वार से पुरानी दिल्ली जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस बुधवार शाम छह बजे स्टेशन पर आनी थी, जो रेलवे एप पर 18 घंटे विलंब से दिखा रही थी। वह ट्रेन 24 घंटे बाद भी स्टेशन पर पर नहीं पहुंची। बृहस्पतिवार शाम को आने वाली महानंदा एक्सप्रेस 15 घंटे देरी से चल रही है, जिसके शुक्रवार सुबह नौ बजे तक पहुंचने की संभावना है।

बोले यात्री
बुधवार को महानंदा एक्सप्रेस में रिजर्वेशन कराया था, जो बुधवार शाम को आनी थी। रेलवे एप पर 18 घंटे विलंब दिखा रहा था, जिसके चलते बृहस्पतिवार दोपहर को स्टेशन पर आ गया। मगर अभी तक ट्रेन नहीं आई। अब घोषणा हुई कि बृहस्पतिवार को आने वाली ट्रेन भी देरी से चल रही है। - दिनेश

दिल्ली जाने के लिए कोई ट्रेन ही नहीं मिल रही। स्टेशन पर आकर जानकारी मिली कि एक्सप्रेस ट्रेन भी समय से नहीं आ रही हैं। ऐसे में रोडवेज बस का ही सहारा लेना होगा। इसी तरह दिल्ली से आने में भी काफी परेशानी हो रही है। - नितिन


ट्रेनों के देरी से आने की सूचना समय- समय पर प्रसारित की जा रही है। गोमती और महानंदा एक्सप्रेस अपने तय समय से देरी से चल रही हैं। इसी के चलते यात्रियों को समय अपडेट दिया जा रहा है। - मोनू सिंह, जीआरपी प्रभारी, खुर्जा जंक्शन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed