{"_id":"6aa7066601f1e4b81f0cf36a","slug":"libraries-ready-in-128-gram-panchayats-preparations-underway-for-inauguration-on-the-25th-bulandshahr-news-c-30-1-gbd1035-976773-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 128 ग्राम पंचायतों में लाइब्रेरी बनकर तैयार, 25 को उद्घाटन की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 128 ग्राम पंचायतों में लाइब्रेरी बनकर तैयार, 25 को उद्घाटन की तैयारी
विज्ञापन
बुलंदशहर। ग्रामीण युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिले की 128 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी बनकर तैयार हो गई है। विभाग ने 25 सितंबर को इनके उद्घाटन की तैयारी शुरू कर दी है।
जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक डिजिटल लाइब्रेरी के निर्माण पर करीब चार लाख रुपये खर्च किए गए हैं। कुल 5.12 करोड़ रुपये की राशि से इनका निर्माण कराया गया है। डिजिटल लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें, समाचार पत्र, पत्रिकाएं और फर्नीचर की व्यवस्था की गई है। कई जगहों पर वाई-फाई की सुविधा भी दी जा रही है।
बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी बनने से गांव के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए शहर नहीं जाना पड़ेगा। वे गांव में ही रहकर यूपीएससी, एसएससी, पुलिस भर्ती और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। साथ ही बुजुर्ग और महिलाएं भी यहां बैठकर समाचार पत्र पढ़ सकेंगी। उन्होंने दावा किया कि जिन ग्राम पंचायताें में डिजिटल लाइब्रेरी बनाई गई है वहां पर सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
बताया कि जिले में 946 ग्राम पंचायत हैं। इनमें से 128 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी बन चुकी है। शेष ग्राम पंचायतों में भी इसी तरह की डिजिटल लाइब्रेरी बनाने का लक्ष्य है। जल्द ही शासन की ओर से इसके लिए निर्देश जारी किए जाएंगे।