फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Leopard was not found even after much search, villagers got relief

Bulandshahar News: काफी तलाश के बाद भी नहीं मिला तेंदुआ, ग्रामीणों ने पाई राहत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
अनूपशहर। क्षेत्र के गांव एंचौरा में काफी तलाश के बाद भी तेंदुआ कहीं पर नहीं मिला। ऐसे में अब ग्रामीणों ने कुछ राहत पाई है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तेंदुआ कहीं दूर निकल गया होगा। फिर भी तलाश जारी रहेगी और ग्रामीणाें को सजग रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

गांव एंचौरा निवासी कैलाश ने शनिवार देर रात तेंदुआ देखने का दावा किया था। तेंदुआ के होने की फुटेज भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं थी। इसके चलते ग्रामीणों ने पूरी रात पहरा दिया। वहीं, सूचना पर देर रात गांव में वन विभाग की टीम में शामिल अधिकारियों व कर्मचारियों ने ग्रामीणों के साथ तेंदुआ की काफी तलाश की लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

वन विभाग के रेंजर प्रवेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के साथ तेंदुआ की तलाश सोमवार को भी की गई। अभी तक तेंदुआ होने की पुष्टि नहीं हो सकी है। ग्रामीणों को सजग रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर डीएफओ डॉ. हरेंद्र सिंह का कहना है कि अनुमान लगाया जा रहा है कि तेंदुआ अब गांव से दूर निकल गया होगा। विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को फिर भी तलाश जारी रखने के लिए कहा गया है।
तेंदुआ नहीं तो कौन सा जानवर, एक शावक समेत दो की हो चुकी मौत
जिले में पिछले करीब पांच साल से लगातार तेंदुआ जगह-जगह देखा जा रहा है। बावजूद इसके अभी तक वन विभाग इसका पता करने में नाकाम साबित हो रहा है। जबकि दो साल पहले ऊंचागांव क्षेत्र में एक शावक मिला था, जिसकी बाद में मौत हो गई थी। मई 2022 में शिकारपुर के गांव देवराला में जाल में पूरी रात फंसे रहने के चलते तेंदुए की मौत हो गई थी।
पिछले साल तेंदुआ ने गंगा किनारे वाले गांवों में लगातार हमले किए और कई पशुओं व कुत्तों को अपना निशाना बनाया। हाल फिलहाल की बात करें तो ऊंचागांव व अहार क्षेत्र के अलावा कई जगह तेंदुआ देखा गया। औरंगाबाद क्षेत्र के गांव विसुंधरा में तेंदुआ देखा गया और वन विभाग ने वहां पिंजरा लगाया, जो अभी भी लगा हुआ है। अब गांव एंचौरा में तेंदुआ देखा गया लेकिन विभागीय अधिकारियों के हाथ अभी तक कुछ नहीं लगा है।

विभागीय अधिकारी अभी तक तेंदुआ न होने का दावा करते आ रहे हैं। डीएफओ डॉ. हरेंद्र सिंह का कहना है कि गंगा किनारे तेंदुआ हो सकते हैं लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। तेंदुआ एक जगह रहने वाला जानवर नहीं है। जिस जानवर को बार-बार देखा जा रहा है, उसकी जल्द पहचान कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed