फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Leopard seen in Farida Bangar forest, villagers scared

Bulandshahar News: फरीदा बांगर के जंगल में दिखा तेंदुआ, ग्रामीण सहमे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Leopard seen in Farida Bangar forest, villagers scared
बुगरासी। क्षेत्र में जगह-जगह पिछले छह माह से तेंदुआ को देखे जाने का दावा किया जा रहा है है। एक बार फिर ग्रामीणों ने फरीदा बांगर के जंगल में तेंदुआ देखने की बात कही है। इससे ग्रामीण सहमे हुए हैं। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार तलाश जारी है और अभी तक तेंदुआ होने के सबूत व किसी तरह के निशान नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

गांव फरीदा बांगर निवासी कसान गाेविंदा समेत अन्य ग्रामीणों ने जंगल में तेंदुआ देखने का दावा किया है। इसी के साथ ग्रामीणों ने बताया कि बाग में रहने वाले कुत्तों में से एक कुत्ता दो दिन पहले रात में गायब हो गया। ग्रामीणों का यह भी दावा है कि तेंदुआ कुत्ते को उठा कर ले गया है।
विज्ञापन

वहीं, ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने भी तेंदुआ की तलाश शुरू कर दी है। वन दरोगा प्रमोद कुमार ने बताया कि गांव फरीदा बांगर में एक बाग से एक कुत्ता गायब बताया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में कांबिंग की गई। तेंदुआ होने और उसके पदचिह्न जैसे कोई सबूत नहीं मिले हैं। संभवत: कुत्ता कहीं चला गया है। फिर भी घटना पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले छह माह से ऊंचागांव, अहार, खानपुर और नरसेना समेत अनेक गांव में तेंदुआ देखे जाने का दावा किया जाता रहा। कहीं पर किसान पर हमला करने तो कहीं पर कुत्ता व पशुओं को तेंदुआ द्वारा उठाकर ले जाने के मामले सामने आते रहे। लेकिन उस दौरान तेंदुआ को वन विभाग तलाश करने में नाकाम रहा।

डीएफओ विनीता सिंह का कहना है कि तेंदुआ को तलाश कर पकड़ने के लिए विभाग की ओर से निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्र से संबंधित विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किसी भी तरह के सबूत और पदचिह्न नहीं मिले हैं, ताकि यह साबित हो सके कि इस क्षेत्र में तेंदुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed