फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Leopard attacks a woman harvesting wheat in Narsena

Bulandshahar News: नरसेना में गेहूं काट रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
Leopard attacks a woman harvesting wheat in Narsena
नरसेना में तेंदुआ के पैरों की जांच करती वन विभाग की टीम। संवाद - फोटो : credit
नरसेना। गेहूं काट रही महिला पर मंगलवार को तेंदुए ने हमला कर दिया। जख्मी महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वन विभाग की टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की है। टीम के मुताबिक घटनास्थल पर तेंदुए के पदचिन्ह नहीं मिले हैं। महिला पर किसी अन्य जंगली जानवर ने हमला किया है।
विज्ञापन

नरसेना निवासी राजकुमारी देवी के परिजनों ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह अपने खेत में गेहूं काट रही थीं। इसी दौरान तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। उनके चेहरे पर घाव है। उनकी चीख सुनकर आसपास के खेतों के किसान उधर दौड़ पड़े। उन्होंने तेंदुए को झाड़ियों की तरफ जाते देखा। मौके पर राजकुमारी बेहोश पड़ी थीं। किसानों ने राजकुमारी के परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

होश आने पर राजकुमारी ने बताया कि खेत में गेहूं काटने के दौरान उन्हें कुछ आहट सुनाई दी। गुर्राहट के साथ तेंदुए ने उनपर हमला कर दिया। उन्होंने शोर मचाया। इसके बाद उन्हें कुछ याद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच की है। डिप्टी रेंजर प्रमोद कुमार ने बताया कि अभी तक की जांच में तेंदुआ द्वारा हमला न करने की बात सामने आ रही है। घटना क्षेत्र के आसपास तेंदुए के पदचिन्ह नहीं मिले हैं। महिला पर किसी अन्य जंगली जानवर ने हमला किया है।

गांव में सहमे लोग
महिला पर हमले के बाद लोग सहमे हुए हैं। उनका कहना है कि पिछले एक साल से क्षेत्र में तेंदुआ देखा जा रहा है लेकिन विभाग मानने के लिए तैयार नहीं है। एक सप्ताह पहले भी गांव पाली आनंदगढ़ी में तेंदुए ने बछड़े और नीलगाय का शिकार किया था। इसी गांव में सोमवार की रात एक बारहसिंघे की भी संदिग्ध हालत में मौत हुई थी। इससे पहले अहार, ऊंचागांव, खानपुर और बुगरासी क्षेत्र में भी तेंदुआ देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed