{"_id":"6a0de7acb8b69fd43b0e02bb","slug":"lekhpal-exam-today-entry-will-be-given-only-with-admit-card-and-pen-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-155092-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: लेखपाल परीक्षा आज, प्रवेश पत्र और पेन के साथ ही मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: लेखपाल परीक्षा आज, प्रवेश पत्र और पेन के साथ ही मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन
बुलंदशहर। लेखपाल की लिखित परीक्षा बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच होगी। परीक्षा केंद्र पर अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक की मदद से निगरानी की जाएगी। साथ ही जिलेभर के कैफे, फोटो स्टेट की दुकानें, कोचिंग सेंटर व जनसेवा केंद्र बंद रहेंगे। केंद्रों पर अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र और पेन के साथ ही प्रवेश मिलेगा। बुधवार परीक्षा केंद्रों का अधिकारियों ने निरीक्षण कर की गई तैयारियों का जायजा लिया।
जिले में 20 केंद्रों पर कलक्ट्रेट में बनाए गए कंट्रोल रूम से निगरानी रखी जाएगी। प्रत्येक केंद्र पर एक-एक दरोगा, चार सिपाही सहित महिला पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई है। साल्वर गिरोह की धड़पकड़ के लिए अलग से पुलिस टीम रहेगी। परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्र ले जाने और उत्तर पुस्तिका लाने के दौरान सशस्त्र पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। हर सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ दो सिपाही रहेंगे। जोन के प्रभारी क्षेत्राधिकारी रहेंगे।
थाना पुलिस भी लगातार गश्त करेगी। सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा होगी। उनकी मौजूदगी में ही पेपर खोले जाएंगे और उत्तर पुस्तिका को सील किया जाएगा। डीएम कुमार हर्ष और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन
वहीं, जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर 12.30 तक चलेगी। परीक्षा में करीब 10 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। उन्हें केंद्र पर 9:30 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। इससे पहले सुबह आठ बजे तक केंद्रों पर अभ्यर्थियों को पहुंचना होगा। अभ्यर्थियों को बॉयोमेट्रिक जांच करने के बाद ही केंद्र में प्रवेश मिलेगा। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और सह केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की गई है। कक्ष निरीक्षक के रूप में राजकीय, सहायता प्राप्त शिक्षक-शिक्षिकाओं की ड्यूटी परीक्षा में लगाई गई है। सभी का फोटोयुक्त पहचान पत्र बनाया गया है। केंद्रों के आसपास के क्षेत्र में धारा-163 लागू कर दी गई है।