फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Lecture on Women Empowerment will honor tomorrow

नारी शक्ति सम्मान व्याख्यानमाला होगी कल

Tue, 30 Aug 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 30 Aug 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
Lecture on Women Empowerment will honor tomorrow
अमर उजाला के नाम से फर्जी खबर को वायरल किया गया। - फोटो : अमर उजाला

 अमर उजाला और उत्तर प्रदेश सरकार संयुक्त की पहल पर नारी शक्ति को समर्पित व्याख्यानमाला 31 अगस्त बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे से डीपीएस के आडिटोरियम में होगी। सेमिनार का उद्देश्य बहादुरी, खेल, शिक्षा, कला, उद्यमिता और सामाजिक क्षेत्र में विशेष कार्य करने वाली नारी शक्ति का चयन कर उनको बेहतर मंच उपलब्ध कराना है, जिससे वह समाज के लिए प्रेरणा बनकर सामने आ सकें।

विज्ञापन


इन महिलाओं का आत्मसम्मान इस कार्यक्रम से कई गुना बढ़ जाएगा, वहीं अन्य युवतियों/महिलाओं को भी इससे आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। जिला स्तर पर सेमिनार और मंडल स्तर पर 18 मंडलों की 108 युवतियों/महिलाओं के चयन के बाद लखनऊ में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा इनका सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन


विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 16 साल से ज्यादा की युवतियों/महिलाओं को कार्यक्रम स्थल पर ही आवेदन फार्म मिलेंगे। वहीं पर इनको भरकर जमा कर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 अमर उजाला और राज्य सरकार का नारी शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान विषय पर संयुक्त सेमिनार बुधवार सुबह 11 बजे डीपीएस के ऑडिटोरियम में शुरू होगी।

इसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं आमंत्रित हैं। जनपद के शीर्ष अधिकारी सेमिनार में शामिल होंगे। डीएम आंजनेय कुमार सिंह मुख्य अतिथि होंगे। एसएसपी अनीस अहमद अंसारी, सीडीओ जसजीत कौर और सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी विशिष्ठ अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

महिला कल्याण से जुड़े विभागों के अफसर सेमिनार में महिला शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान पर अपनी राय देंगे। प्रशासन और पुलिस के अधिकारी महिलाओं के लिए चलाई जा रही प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी नारी शक्ति को देंगे। सेमिनार डीपीएस के ऑडिटोरियम में बुधवार सुबह 11 बजे से एक बजे तक चलेगा।  अमर उजाला और प्रदेश सरकार की संयुक्त सेमिनार प्रदेश के 75 जिलों में होनी है।

ऐसा होगा सम्मान के लिए चयन
जिन महिलाओं ने शिक्षा, कला, खेल, उद्यमिता, बहादुरी और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए हों, 16 साल से ऊपर की वह युवतियां/महिलाएं सेमिनार हॉल में आवेदन पत्र प्राप्त करके भरने के बाद सेमिनार हॉल में ही जमा कर दें। महिलाएं अमर उजाला के दफ्तर में पहुंचकर भी आवेदन पत्र जमा करवा सकती हैं।


सम्मान के लिए महिलाओं को चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा। चयनित महिलाओं को मंडल स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। मंडल स्तर के बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाली 18 मंडलों की कुल 108 महिलाओं का लखनऊ में सीएम अखिलेश यादव सम्मान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed