{"_id":"5900e18e4f1c1bb526c0c9cf","slug":"laying-down-on-the-very-first-day-the-dm-cdo-opened-the-pole","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले ही दिन लेट हुए साहब, डीएम-सीडीओ ने खोली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले ही दिन लेट हुए साहब, डीएम-सीडीओ ने खोली पोल
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Wed, 26 Apr 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
विकास भवन में सुबह 9.10 बजे तक बंद पड़े अफसरों के कार्यालय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले ही दिन 9 से 11 बजे तक दफ्तर में बैठकर जन सुनवाई संबंधी शासनादेश अफसर व कर्मचारियों ने हवा में उड़ा दिया। सीडीओ को निरीक्षण के दौरान विकास भवन के सभी दफ्तरों में 10 बजे तक ताला लटका दिखा। अफसर व कर्मचारी सभी गायब मिले।
विज्ञापन
वहीं निरीक्षण में डीएम को चकबंदी दफ्तर जरूर खुला मिला। दफ्तर में चपरासी तो मिला, लेकिन साहब गैर हाजिर थे। डीएम आंजनेय कुमार सिंह सुबह नौ बजे दफ्तर पहुंचे और जन सुनवाई की। डीएम ने कलक्ट्रेट के बाकी दफ्तरों का भी जायजा लिया। एडीएम वित्त एवं राजस्व बृजेश कुमार दफ्तर में जन सुनवाई करते मिले।
विज्ञापन
एडीएम प्रशासन अरविंद कुमार मिश्र दफ्तर में नहीं थे। बताया गया कि वह सरकारी काम से बाहर हैं। डीएम चकबंदी दफ्तर पहुंचे। दफ्तर में अधिकारी कर्मचारी नहीं थे, हालांकि चपरासी मिला। वहीं, सीडीओ जसजीत कौर ने सुबह नौ बजे विकास भवन में निरीक्षण किया। उनको एक भी अधिकारी कर्मचारी दफ्तर में नहीं मिला।
विज्ञापन
सुबह 10 बजे तक दफ्तरों में ताले पडे़ रहे। कर्मचारी अधिकारी 10 बजे के बाद पहुंचना शुरू हुए। यही हाल श्रम विभाग, जिला सेवा योजन कार्यालय, आपूर्ति विभाग, बीएसए और डीआईओएस आदि कार्यालय का रहा।
सीडीओ जसजीत कौर ने बताया कि समय से दफ्तर नही पहुंचने वाले अफसर कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। पहला दिन था इसलिए कठोर कार्रवाई नहीं की गई।