फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   late in finalizing ticket to election

विधानसभा चुनावः शुभ-अशुभ और परंपरा के फेर में अटके टिकट

Thu, 05 Jan 2017 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Thu, 05 Jan 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
late in finalizing ticket to election
यूपी इलेक्शन
सूबे में विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल बज चुका है। जनपद में पहले चरण में 11 फरवरी को मतदान होगा। विधानसभा चुनाव के लिए टिकट वितरण में जहां सपा-बसपा आगे हैं, तो वहीं भाजपा, कांग्रेस और रालोद अभी तक फिसड्डी हैं।
विज्ञापन


तीनों पार्टियों ने अभी तक प्रत्याशियों का एलान नहीं किया है। भाजपा ने खरमास के चक्कर में अपने टिकटों की घोषणा को रोक रखा है। 13 को खरमास खत्म हैं और 14 जनवरी को भाजपा प्रत्याशियों का एलान करेगी। जबकि अधिसूचना जारी के बाद टिकट एलाने की परंपरा निभा रही है। 
विज्ञापन

 
भाजपा : शुभ माह के फेर में अटके टिकट
भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक सात में से एक भी सीट पर उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। वर्तमान में सिकंदराबाद सीट पर उनकी विधायक विमला सोंलकी है। उनका टिकट पक्का माना जा रहा है। बाकी छह सीटों पर दावेदारों की फौज लंबी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल का कहना है कि सभी विधानसभाओं के लिए दावेदारों के नाम फाइनल हो चुके हैं। 14 जनवरी को घोषणा कर दी जाएगी। खरमास होने के कारण अभी टिकट वितरण रोक लिया गया है। क्योंकि इस माह में शुभ कार्य नहीं होते हैं।

कांग्रेस : परंपरा का करेगी निर्वाह
25 साल से अधिक से सत्ता से दूर कांग्रेस अभी भी 2017 के जंग के मैदान में पीछे है। पार्टी के स्याना सीट से विधायक दिलनवाज खां बसपा में जा चुके है। अब जिले में सिर्फ खुर्जा से बंसी पहाड़िया ही कांग्रेस से विधायक बचे हैं।

छह सीटों पर संभावित दावेदारों के नाम फाइनल करने के लिए लिस्ट तैयार हो चुकी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी का कहना है कि प्रत्याशियों के नाम लगभग फाइनल है और इसका एलान 10 या 11 जनवरी को होगा। कांग्रेस की हमेशा से परंपरा रही है। उसने आचार संहिता लगने के बाद ही अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। गठबंधन का फैसला आलाकमान को लेना है। हो सकता है कि चुनाव के बाद ही अब गठबंधन का फैसला हो।

सपा : परिवार के कलह से प्रत्याशी सशंकित
समाजवादी पार्टी के जिले में अपने विधायकों डिबाई से गुड्डू पंडित और शिकारपुर से मुकेश शर्मा को पहले ही पार्टी से निकाल चुकी है। सिकंदराबाद से अब्दुल रब, बुलंदशहर सदर से शुजात आलम, अनूपशहर से हिमायत अली, डिबाई से हरीश लोधी,खुर्जा से रविंद्र वाल्मीकिओर शिकारपुर से राकेश हलपुरा को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

पार्टी ने हाल ही में स्याना सीट पर दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राजीव लोधी नाम घोषित किया है। हालांकि पार्टी आलाकमान में मच घमासान से सभी सपा नेता डिस्टर्ब हैं और संशय की स्थिति में है। जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर का कहना है कि सभी टिकट फाइनल हैं। प्रत्याशियों को प्रचार में लगने के लिए कह दिया गया है। 
....
बसपा : सभी प्रत्याशी घोषित
बसपा सभी सात सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतार चुकी है। बसपा के बुलंदशहर से हाजी अलीम, अनूपशहर से गजेंद्र सिंह विधायक हैं। स्याना से दिलनवाज खां, शिकारपुर से मुकुल उपाध्याय, खुर्जा से अर्जुन सिंह, सिंकदराबाद से हाजी इमरान और डिबाई से भी देवेंद्र भारद्वाज का नाम घोषित हो चुका है।

कुल मिलाकर बसपा की चुनावी तैयारी यहां सबसे ज्यादा है। बसपा जिलाध्यक्ष सतीश सागर का कहना है कि पार्टी चुनाव की पूरी तैयारी में है। सभीं सीटों पर गांव-गांव काम हो रहा है। 


रालोद : गठबंधन का चक्कर बना रहा रोड़ा
पहले जेडीयू और फिर भाजपा से गठबंधन में उलझी रही रालोद अभी तक कोई प्रत्याशी घोषित नहीं कर सकी है। हालांकि बाद में रालोद का जेडीयू और डीएस-4 के साथ महागबंधन हुआ है, लेकिन इससे आसार कुछ खास नजर नहीं आ रहे हैं।

रालोद जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी का कहना है कि 6 या 7 जनवरी को प्रत्याशी के नाम घोषित कर दिए जाएंगे। गठबंधन के मामले में पार्टी आलाकमान को फैसला लेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed