फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Land mafia's property worth Rs 5.13 crore, associate Jaiprakash's property worth Rs 95.76 lakh confiscated

Bulandshahar News: भूमाफिया की 5.13 करोड़, साथी जयप्रकाश की 95.76 लाख की संपत्ति कुर्क

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Land mafia's property worth Rs 5.13 crore, associate Jaiprakash's property worth Rs 95.76 lakh confiscated
कॉलोनाइजर सुधीर गोयल की जब्त की गई संपति।
बुलंदशहर। काॅलोनाइजर सुधीर गोयल और उसके साथी जयप्रकाश की सोमवार को नगर कोतवाली पुलिस ने संपति कुर्क करने की कार्रवाई की। पुलिस ने ढोल बजाकर मुनादी कराई और फिर संपति कुर्क की गई। इसमें सुधीर गोयल के 5.13 करोड़ रुपये प्लाट, फ्लैट व निर्माणाधीन प्लाॅट और उसके साथी जयप्रकाश की 95.76 लाख रुपये के प्लाट कुर्क किए गए हैं। सुधीर गोयल पर 32 और जयप्रकाश पर नौ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

सीओ सिटी विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह के आदेश पर 14 ए गुंडा एक्ट के तहत काॅलोनाइजर सुधीर गोयल की संपति को जब्त किया गया है। कुर्की कार्रवाई के लिए सोमवार दोपहर पुलिस नायब तहसीलदार स्नेह तिवारी के साथ मेरठ रोड स्थित राधिका एन्क्लेव कालोनी पहुंची। कुर्क संपत्ति में सुधीर गोयल का मकान और कुछ प्लाट और कुछ निर्माणाधीन मकान शामिल हैं।
विज्ञापन

सुधीर गोयल के 376.47 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के तीन मकान व प्लाट, 0.1056 हैक्टेयर भूमि इसकी कुल कीमत पांच करोड़ 13 लाख 26 हजार 10 रुपये है। इसके साथ ही बैंक खातों में जमा 14 लाख 33 हजार 443 रुपये भी कुर्क किए गए हैं। सुधीर गोयल के साथी गैंगस्टर जयप्रकाश की 95 लाख 76 हजार रुपये की 1.1970 हेक्टेयर कृषि भूमि कुर्क की है। दोनों की कुल छह करोड़ 23 लाख 35 453 रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है। बताया कि सुधीर गोयल पर कुल 32 मुकदमे दर्ज हैं और उसके साथी जयप्रकाश पर कुल नौ मुकदमे दर्ज हैं। कुर्क की गई संपत्ति पर पुलिस ने सूचना लिखवा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में बंद है सुधीर, उसकी पत्नी व अन्य साथी
आरोपी सुधीर गोयल, उसकी पत्नी राखी गोयल, जयप्रकाश समेत पांचों आरोपी वर्तमान समय में जिला कारागार में निरुद्ध हैं। सुधीर पर लोगों को किसानों को जमीन खरीदने व अन्य लोगों को प्लॉट बेचने का झांसा देकर करोड़ों रुपये हड़पने का आरोप है। उसे गत दिसंबर माह में पुलिस ने नेपाल बार्डर के पास से गिरफ्तार किया था। जहां से वह नैनीताल में छिपकर रहने की योजना बना रहा था। बीते दिनों सुधीर को ईडी ने भी पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया था। अभी सुधीर गोयल की परेशानियां समाप्त होती नजर नहीं आ रही हैं।

कॉलोनाइजर सुधीर गोयल की जब्त की गई संपति।

कॉलोनाइजर सुधीर गोयल की जब्त की गई संपति।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed