फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Lallan murder case

हत्या के चार दोषियों को आजीवन कारावास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Lallan murder case
हत्या के चार दोषियों को आजीवन कारावास
विज्ञापन

बुलंदशहर। अपर सत्र न्यायाधीश-छह बसंत कुमार जाटव की कोर्ट ने घर के आंगन में सोते हुए अधेड़ कल्लन पुत्र नानका निवासी गांव जवासा थाना खानपुर की हत्या के मामले में चार अभियुक्तों जयकरण, विजय सिंह, समय सिंह और रोबिन को दोषी करार दिया है। न्यायालय ने दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए 20-20 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी केडी शर्मा ने बताया कि 2 मई 2012 को थाना खानपुर के गांव जवासा निवासी बुद्धपाल ने थाने पर तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें वादी ने बताया कि उसका भाई कल्लन घर के आंगन में सो रहा था। देर रात करीब एक बजे कल्लन को प्लॉट के विवाद में गोली मार दी गई थी। कल्लन की उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते मे ही मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने विवेचना के बाद आरोपी जयकरण, विजय सिंह, समय सिंह और रोबिन पुत्र राजू के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया।
विज्ञापन

यह गवाह हुए पेश
मामला सत्र विचारण हेतु अपर सत्र न्यायाधीश-6 बसंत कुमार जाटव के न्यायालय में पहुंचा। न्यायाधीश ने गवाह वादी बुद्धपाल, चश्मदीद मुखी देवी, डॉक्टर किशोर कुमार, सौदान सिंह, उप निरीक्षक कमल सिंह यादव, कांस्टेबल सावन कुमार और विवेचक निरक्षक गणेश सिंह चौहान के बयानों और साक्ष्यों का अवलोकन कर दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की दलीलों को सुनकर आरोपी जयकरण, विजय सिंह, समय सिंह और रोबिन को दोषी पाया। न्यायाधीश ने चारों अभियुक्तों को उम्रकैद और 20-20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed