फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   lab in schools

अब गांवों के बच्चे जानेंगे तारों व ग्रहों की चाल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
lab in schools
अब गांवों के बच्चे जानेंगे तारों व ग्रहों की चाल
विज्ञापन

बुलंदशहर। सिकंदराबाद देहात ग्राम पंचायत के अधीन आने वाले छह गांवों में संचालित बेसिक शिक्षा विभाग के छह स्कूलों में खगोलीय लैब बनेगी। जहां पर बच्चों को तारों व ग्रहों का ज्ञान दिया जाएगा। लैब के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। यह स्कूल भारत के पहले स्कूल होेंगे जहां लैब बनेगी।
सिकंदराबाद देहात की ग्राम पंचायत के विकास के लिए कंपोजिट ग्रांट से 52 करोड़ की राशि जारी की गई है। यह राशि इस ग्राम पंचायत के अधीन आने वाले छह गांवों में विकास कार्य होंगे। वहीं, दूसरी ओर सीडीओ ने इन गांवों में संचालित बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में खगोलीय लैब स्थापित करने की पहल की है। बताया गया कि इन स्कूलों में बनने वाली खगोलीय लैब पर शासन से जारी कंपोजिट ग्रांट की राशि खर्च की जाएगी। इसकी कार्ययोजना बनाई जा रही है। सीडीओ समेत विभागीय अधिकारियों के अनुसार खगोलीय लैब बनाने के लिए ग्राम पंचायत से संपर्क कर इस कार्य को पूरा करने के लिए काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

इन गांवों के स्कूलों में बनेंगी लैब
ग्राम पंचायत सिकंदराबाद देहात के अधीन नयाबांस, सुखलालपुर, गफूरगढ़ी, मुकंदगढ़ी, माधोगढ़ी और छीय सियाल गांव आते हैं। इन सभी गांवों में संचालित बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में खगोलीय लैब बनेंगी। वहीं, दूसरी ओर शासन की ओर से सिकंदराबाद क्षेत्र के ही गांव निजामपुर को आठ करोड़ और गुलावठी क्षेत्र के गांव मोहाना में विकास कार्य के लिए कंपोजिट ग्रांट से चार करोड़ की राशि जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के यह पहले ऐसे स्कूल होेंगे, जहां बनेगी खगोलीय लैब
विभागीय अफसरों का दावा है कि सिकंदराबाद क्षेत्र के यह छह ऐसे स्कूल होंगे, जहां पर खगोलीय लैब बनेंगी। अभी तक इस तरह की लैब प्रदेश के किसी भी स्कूल में नहीं बनी हैं। इन छह स्कूलों में इस तरह की लैब बनने से जहां इन स्कूलों के बच्चों को लाभ मिलेगा। वहीं, जिले का नाम भी रोशन होगा।

बच्चों को तारों और ग्रहों का ज्ञान कराने के उद्देश्य से सिकंदराबाद देहात ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले छह गांवों के स्कूलों में खगोलीय लैब बनाने का निर्णय लिया है। इस पर शासन से ग्राम पंचायत को मिली कंपोजिट ग्रांट की राशि खर्च की जाएगी। इसके लिए ग्राम पंचायत को अवगत करवाते हुए कार्ययोजना बनाने की शुरूआत कर दी गई है।
- अभिषेक पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed