फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Kshitij won a gold medal in the karate competition.

Bulandshahar News: कराटे प्रतियोगिता में क्षितिज ने जीता स्वर्ण पदक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Kshitij won a gold medal in the karate competition.
माडर्न प​ब्लिक स्कूल में कराटे प्रतियोगिता की शुरूआत करते अति​थि व ​शिक्षक। स्रोत: संस्थान
बुलंदशहर। यमुनापुरम स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें करीब 250 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा, साहस, आत्मविश्वास और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। बालक वर्ग में मॉडर्न पब्लिक स्कूल, बुलंदशहर के क्षितिज ने अंडर-68 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बुलंदशहर, सिकंदराबाद, आगरा, खुर्जा, अलीगढ़, दादरी, गाजियाबाद और मुरादाबाद सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विभिन्न आयु और भार वर्गों में हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने कराटे की तकनीकों और आत्मरक्षा कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि नूर हसन और विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ मुकाबले किए। खुर्जा के एनआरसी के रेहान ने रजत और दादरी के शिवकुमार ने कांस्य पदक हासिल किया। बालिका वर्ग में खुर्जा के एनआरसी की भूमि शर्मा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजियाबाद की दृष्टि ने रजत पदक, जबकि डीपीएस बुलंदशहर की काव्या सिंह और मुरादाबाद की जानवी शर्मा ने कांस्य पदक जीते। राइजिंग पब्लिक स्कूल की शहनाज ने रजत पदक हासिल किया। वहीं, जैनब और कुहू चौधरी ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पदक, ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रबंध समिति के सदस्य डॉ. सुधीर अग्रवाल, डॉ. सुरेश चंद्र गर्ग, सौरभ गुप्ता, राजेश गर्ग और अनुराधा गर्ग मौजूद रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविन्द्र पाराशर ने कहा कि कराटे जैसे खेल विद्यार्थियों में आत्मरक्षा, अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed