{"_id":"592f02b74f1c1ba915bdd6ac","slug":"km-penser-locked-for-six-months-will-run-again-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह महीने से बंद केएम पैंसेजर आज से फिर दौड़ेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह महीने से बंद केएम पैंसेजर आज से फिर दौड़ेगी
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 31 May 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
छह महीने से बंद केएम पैंसेजर आज से फिर दौड़ेगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खुर्जा-मेरठ ट्रैक पर पिछले छह माह से बंद पड़ी केएम पैंसेजर (खुर्जा-मेरठ) बृहस्पतिवार से फिर दौड़ेगी। दैनिक यात्री केएम पैसेंजर बंद होने से काफी परेशान थे। वह कई बार दोबारा से ट्रेन चलवाने के लिए रेलवे विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर चुके हैं। इस मुद्दे को अमर उजाला कई बार प्रमुखता से प्रकाशित भी कर चुका है। केएम पैंसेजर चालू होने की सूचना मिलने के बाद यात्रियों को अमर उजाला को धन्यवाद दिया।
एसएस पीके गुप्ता ने बताया कि खुर्जा-मेरठ ट्रैक पर विगत छह माह से बंद पड़ी दोपहर की पॉली वाली केएम पैंसेजर बृहस्पतिवार से फिर दौड़ेगी। उन्होंने बताया हापुड़ से मेरठ के बीच बन रहे अंडरपास के निर्माण के चलते मुरादाबाद डिवीजन ने केएम पैंसेजर को बंद कर दिया था।
विज्ञापन
जिसके बाद यात्री अन्य साधनों की मदद से सफर तय कर रहे थे। यात्रियों ने ट्रेन चलाए जाने के बाबत कई बार रेलवे के अफसराें से लेकर रेल मंत्री तक से शिकायत की थी। बुधवार को केएम पैसेंजर चालू होने की सूचना मिलने से यात्रियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन