{"_id":"658c77af9300bcca6a0c3345","slug":"kidnapping-of-victim-for-not-taking-decision-in-case-of-seduction-of-teenage-girl-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-9291-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में फैसला न करने पर पीड़िता का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में फैसला न करने पर पीड़िता का अपहरण
विज्ञापन
बुलंदशहर। किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में फैसला न करने पर आरोपियों ने पीड़िता का ही अपहरण कर लिया। अब पीड़िता के पिता ने आरोपी समेत आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अभी तक देहात पुलिस न तो किशोरी न ही आरोपियों का कोई पता लगा सकी है।
देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने देहात कोतवाली पुलिस को शिकायत देकर बताया कि गांव निवासी आरोपी मई 2022 में उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया था। मामले में औरंगाबाद थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने बेटी को बरामद कर लिया था। आरोप है कि जमानत पर बाहर आने के बाद से आरोपी पक्ष की ओर से फैसले को लेकर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। साथ ही धमकी दी जा रही थी कि यदि फैसला नहीं किया तो बेटी को अगवा कर लिया जाएगा। पीड़ित ने आरोप लगाया कि 23 दिसंबर को उसकी बेटी शौच के लिए जा रही थी तो गांव निवासी आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया और फरार हो गए। अब पुलिस ने किशोरी के अपहरण के मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी सुशील, अंकित, सुनील, वासदेव, सोनू, सूखा, पप्पी, सन्नू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रंजिशन घर में घुसकर पांच माह की गर्भवती को पीटा
देहात क्षेत्र के गांव गिनौरा शेख में गर्भवती महिला को पीटने का मामला सामने आया है। गांव निवासी पीड़िता सीमा ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसकी लड़ाई गांव निवासी गजेंद्री से हुई थी। जिसके चलते आरोपी ने अपने साथी शीला, निदेश, अंजली, नितिन, प्रवेश, राकेश और सचिन को लेकर उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने उसके पेट में भी लात और लाठी-डंडों से हमला किया। जिसके बाद से उसका स्वास्थ्य लगातार खराब है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
मामले में शिकायतों के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।-- शंकर प्रसाद, एसपी सिटी
विज्ञापन
देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने देहात कोतवाली पुलिस को शिकायत देकर बताया कि गांव निवासी आरोपी मई 2022 में उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया था। मामले में औरंगाबाद थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने बेटी को बरामद कर लिया था। आरोप है कि जमानत पर बाहर आने के बाद से आरोपी पक्ष की ओर से फैसले को लेकर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। साथ ही धमकी दी जा रही थी कि यदि फैसला नहीं किया तो बेटी को अगवा कर लिया जाएगा। पीड़ित ने आरोप लगाया कि 23 दिसंबर को उसकी बेटी शौच के लिए जा रही थी तो गांव निवासी आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया और फरार हो गए। अब पुलिस ने किशोरी के अपहरण के मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी सुशील, अंकित, सुनील, वासदेव, सोनू, सूखा, पप्पी, सन्नू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रंजिशन घर में घुसकर पांच माह की गर्भवती को पीटा
देहात क्षेत्र के गांव गिनौरा शेख में गर्भवती महिला को पीटने का मामला सामने आया है। गांव निवासी पीड़िता सीमा ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसकी लड़ाई गांव निवासी गजेंद्री से हुई थी। जिसके चलते आरोपी ने अपने साथी शीला, निदेश, अंजली, नितिन, प्रवेश, राकेश और सचिन को लेकर उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने उसके पेट में भी लात और लाठी-डंडों से हमला किया। जिसके बाद से उसका स्वास्थ्य लगातार खराब है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
मामले में शिकायतों के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।