फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Kidnapping of newly married woman at gunpoint

Bulandshahar News: हथियारों के बल पर नवविवाहिता का अपहरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन


अहार। थाना क्षेत्र के एक गांव में हथियारों के बल पर नवविवाहिता के अपहरण का मामला सामने आया है। नवविवाहिता की मां ने एक आरोपी को नामजद करते हुए चार अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस तलाश में जुट गई है।


थाना अहार क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पति की पूर्व में ही मृत्यु हो चुकी है। पीड़िता ने अपनी पुत्री का विवाह एक माह पूर्व थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ किया था। बताया कि बीते दिनों उसके बीमार होने पर पुत्री देखने के लिए मायके आई हुई थी। गत बुधवार की सुबह करीब छह बजे दोनो मां बेटी साथ घूमने के लिए घर से निकली थी। उसी दौरान नेहरू स्मारक इंटर कालेज के पास एक कार उनके पास आकर रुकी और कार से पांच हथियार बंद बदमाश उतरे। उनमें से एक ने पीड़िता के कान पर हथियार सटाकर उसे कार में डाल दिया और वहां से फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि उसने एक आरोपी को पहचान लिया है, जो कि एक स्कूल का कर्मचारी है। पीड़िता की तहरीर पर थाना पुलिस ने एक नामजद आरोपी विश्वनाथ समेत चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही नवविवाहिता को बरामद कर वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed