फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Kidnapping and raping a teenage girl

Bulandshahar News: किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
औरंगाबाद। अगौता थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात एक किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। मामले में पीड़िता के भाई ने पुलिस को शिकायत देकर एक आरोपी को नामजद किया है। पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी मंगलवार देर शाम घर पर अकेली थी। आरोप है कि गांव का ही एक युवक घर पर पहुंचा और उन्हें अगवा करके जंगल में ले गया। वहां आरोपी ने डरा धमकाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी किशोरी को जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से फरार हो गया। पीड़िता रोती हुई अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद पीड़ित परिजन आरोपी के घर पहुंचे, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो चुका था। इसके चलते पीड़ित परिजन एकत्रित होकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1) व लैंगिग अपराधों में बालकों का संरक्षण अधिनियम की धारा 4 (2) के तहत मुकदमा दर्ज कर किया है। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed