फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   kidnappimg case

18 घंटे बाद व्यापारी को हापुड़ में छोड़ भागे बदमाश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
18 घंटे बाद व्यापारी को हापुड़ में छोड़ भागे बदमाश
विज्ञापन

खुर्जा/हापुड़। अपहृत हार्डवेयर व्यापारी राजकुमार को शनिवार देर रात बदमाश 18 घंटे बाद हापुड़ के असौड़ा गांव के पास छोड़कर भाग गए। इसके बाद डरे सहमे व्यापारी राजकुमार पुलिस पिकेट के पास पहुंचे और घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। वहां मौजूद पुलिस व्यापारी को हापुड़ कोतवाली लेकर पहुंची। रात करीब दो बजे बुलंदशहर पुलिस की सुपुर्दगी में दिया। व्यापारी के सकुशल बरामद होने पर परिजनों, रिश्तेदारों और परिचितों के सांस में सांस आई।
खुर्जा के मोहल्ला गोयंका कालोनी निवासी हार्डवेयर व टाइल्स व्यापारी राजकुमार शनिवार सुबह घर से प्रतिदिन की तरह एनआरईसी कालेज में सैर करने के लिए स्कूटी से निकले थे। रास्ते में ही अज्ञात कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। दो करोड़ की फिरौती मांगी गई थी। व्यापारी की तलाश के लिए बुलंदशहर और हापुड़ समेत पांच जनपदों की पुलिस टीमों को लगाया गया था। पुलिस हापुड़, बुलंदशहर समेत आसपास के जिलों में सख्ती से चेकिंग कर रही थी। संभव है कि बदमाश पुलिस की सख्ती से घबराकर व्यापारी को हापुड़ जनपद के असौड़ा गांव के पास हाईवे पर कार से नीचे उतारकर भाग गए। व्यापारी राजकुमार ने बताया कि बदमाशों ने गाड़ी में डालकर उनकी पिटाई की। तमंचे की बट से भी सिर पर वार किया। गाड़ी में ड्राइवर समेत तीन लोग थे।
विज्ञापन

व्यापारी राजकुमार को बदमाश 16 घंटे तक गाड़ी में बैठाकर घुमाते रहे। बदमाश जब छोड़कर गए तो डर के कारण उन्होंने शोर भी नहीं मचाया। राजकुमार ने बताया कि शनिवार सुबह जब वह कॉलेज रोड के तिराहा पर पहुंचे, तभी पीछे से आई कार ने पहले उनकी स्कूटी में टक्कर मारी। टक्कर लगने पर जैसे ही वह गिरे कार से तीन लोग बाहर निकले और उनमें से एक ने उनके चेहरे पर दाईं आंख की तरफ तमंचे की बट से हमला कर दिया। उन्हें जबरन कार के अंदर लाकर सीट के नीचे डाल दिया और ऊपर से चादर डाल दी। करीब दो घंटे बाद कार रोकी और सीट पर बैठाया लेकिन चेहरे से चादर नहीं हटाई। पीड़ित ने बताया कि करीब छह जगह कार रोकी गई। एक जगह पेट्रोल भी भरवाया था। चेहरा ढका होने के कारण वह जगह की पहचान नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना फिरौती लिए छोड़ रहे हैं, चुपचाप चला जा
व्यापारी राजकुमार ने बताया कि वह सीट पर बीच में बैठे हुए थे। जान जोखिम में न पड़े इसलिए विरोध नहीं किया। मन ही मन भगवान से प्रार्थना कर रहे थे। रात को करीब 12 बजे हापुड़ के असौड़ा गांव के पास जैसे ही पहुंचे उन्हें कार से उतारकर एक नाले में लिटा दिया। इसके बाद बदमाशों ने कहा कि बिना फिरौती लिए छोड़ रहे हैं, चुपचाप चला जा।

सीसीटीवी फुटेज, कार और मोबाइल नंबर से भी नहीं खोज पाई पुलिस
व्यापारी के अपहरण के बाद पुलिस को बदमाशों की कार की सीसीटीवी फुटेज मिल गई थी। आईजी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर और गौतमबुद्धनगर की पुलिस टीम काम कर रही थी। सभी साक्ष्य और पहचान होने के बावजूद पुलिस बदमाशों की तलाश नहीं कर सकी। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार बदमाश कॉलेज रोड से होते हुए रजवाहे की पटरी के सहारे से गांव ऊष्मापुर पहुंचे। इसके बाद नई तहसील से जीटी रोड होते हुए पहासू अड्डा और शिकारपुर रोड से एनएच-91 पर आ गए थे। यहां से बदमाश सिकंदराबाद की ओर चले गए थे। इसके बाद बुलंदशहर होते हुए हापुड़ व मेरठ के बॉर्डर पर जाकर रुके। पुलिस के पास बदमाशों की कार, उसका नंबर और पीड़ित का मोबाइल नंबर भी था, लेकिन लोकेशन ट्रेस नहीं हो पाई।
बदमाश अपहृत व्यापारी को हापुड़ जनपद में छोड़कर भाग निकले। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - श्लोक कुमार, एसएसपी, बुलंदशहर
पुलिस की घेराबंदी से घबराकर ही बदमाश व्यापारी को छोड़कर फरार हो गए। बदमाशों की हर संभव तलाश की जा रही है। -मुकेश कुमार मिश्र, एएसपी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed