फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Khurja's two players selected for divisional level wrestling

Bulandshahar News: खुर्जा के दो खिलाड़ी मंडल स्तरीय कुश्ती के लिए चयनित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
खुर्जा। क्षेत्र के रिफाह ए आम इंटर कॉलेज के दो खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। इसी के साथ दोनों खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हो गया है।
विज्ञापन

एएसके रिफाह ए आम इंटर कॉलेज के खेल प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि स्कूल के सात छात्रों ने क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इसमें तीन खिलाड़ियों ने कुश्ती प्रतियोगिता जीती और जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उनका चयन हो गया। जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता शनिवार को डिबाई के कुबेर इंटर कॉलेज में आयोजित की गई थी। इसमें दसवीं कक्षा के समीर और नौवीं कक्षा के नफीस ने अपने-अपने वजन भार में पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

स्कूल व खुर्जा का गौरव बढ़ाया। वहीं अब दोनों खिाड़ियों का चयन मंडल स्तर के लिए हो गया है। मंडल स्तरीय प्रतियोगिता आठ और नौ सितंबर को बागपत जिले के विजयवाड़ा इंटर कॉलेज में होगी। स्कूल के प्रबंधक डॉ. इरशाद मोहम्मद खान, प्रधानाचार्य डॉ. हुमायूं मसूद, प्रवक्ता इंद्रभान यादव और समस्त स्टाफ ने चयनित बच्चों को बधाई और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed