मोहब्बत की सजा मौत!: निशांत ने जहर खाने से पहले बताई जान देने की वजह, भाई बोला- पुलिस ने बहुत मारा; वीडियो
खुर्जा देहात चौकी प्रभारी ने बताया कि 16 अक्तूबर को हुई पंचायत के बाद परिजनों ने आश्वासन दिया था कि निशांत किशोरी से बात नहीं करेगा। इसके बाद भी वह लगातार संपर्क में थे। ऐसे में किशोरी पक्ष ने चौकी पर तहरीर दी थी। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं कर दोनों पक्ष को समझाने का फैसला लिया और रविवार को दोनों को बुलाया। निशांत घर नहीं था तो उसके पक्ष से पिता व भाई कपिल चौकी आए थे।
विस्तार
यूपी के खुर्जा थाना क्षेत्र के गांव निवासी 21 वर्षीय निशांत ने प्रेम प्रसंग में आकर जहरीली की गोली (सल्फास) खाकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले युवक ने इंस्टाग्राम पर माता-पिता से माफी मांगते हुए स्टेटस भी लगाया। वहीं, मृतक युवक के परिजनों ने लड़की पक्ष पर पुलिस के माध्यम से दबाव बनवाने का आरोप लगाया।
बहन बोली- भाई को मिल रही थी धमकी
चचौई गांव निवासी काजल ने बताया कि उनका छोटा भाई निशांत (21) अगराई गांव स्थित पॉटरी इकाई में मजदूरी करता था। वहीं, भाई निशांत और पड़ोस में रहने वाली किशोरी के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी किशोरी के परिजनों को लग गई थी, जिसके बाद से वह लोग निशांत को धमकाने लगे थे और पुलिस कार्रवाई की धमकी देने लगे।
लड़की के घर वालों ने बुलाई पंचायत
काजल ने बताया कि उन्होंने और परिवार के लोगों ने निशांत को समझा दिया। इसके बावजूद किशोरी के परिजनों ने गांव में पंचायत बुलाई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया और किशोरी व निशांत के बीच बातचीत बंद हो गई। इसके बाद परिजनों ने निशांत को उसकी मौसी के यहां रहने भेज दिया। इसके बाद निशांत और किशोरी के बीच मोबाइल बात पर हुई तो किशोरी पक्ष ने धराऊ पुलिस चौकी पर तहरीर दी।
जान देने से पहले निशांत ने लगाया स्टेटस
रविवार को पुलिस ने चौकी पर दोनों पक्षों को बुलाया। जहां किशोरी पक्ष तो आ गया, लेकिन निशांत बाहर था तो नहीं पहुंचा। निशांत के भाई का आरोप है कि रविवार को चौकी से उपनिरीक्षक उनको जबरन उठाकर चौकी ले गए और वहां पर धमकाते हुए मारापीटा गया। इसकी जानकारी निशांत को मिली तो वह परेशान हो गया। इसके बाद उसने इंस्टाग्राम पर सल्फास की गोली की डिब्बी और खुदकुशी करने से पहले स्टेटस लगाया।
इलाज के लिए भटके कई अस्पताल
इसके बाद अपने दोस्त लाला को सिकंदराबाद मार्ग पर फोन कर बुलाया। लाला ने बीच रास्ते में बेसुध अवस्था में पड़े निशांत को उठाया और परिजनों के संग खुर्जा के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से बुलंदशहर के शारदा अस्पताल पहुंचे, जहां से हायर सेंटर रेफर किया गया। इसके बाद नोएडा के शारदा अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सोमवार सुबह करीब चार बजे निशांत ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
निशांत के घरवालों का गंभीर आरोप
वहीं, परिजनों ने किशोरी पक्ष पर मानसिक दबाव और पुलिस के माध्यम से जबरन कार्रवाई की धमकी दिलवाने का आरोप लगाया। हालांकि मामले में परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई। वहीं, घटना के बाद से गांव मातम पसरा हुआ है।
पुलिस का कहना समझौते के लिए बुलाए गए थे दोनों पक्ष
वहीं खुर्जा देहात चौकी प्रभारी ने बताया कि 16 अक्तूबर को हुई पंचायत के बाद परिजनों ने आश्वासन दिया था कि निशांत किशोरी से बात नहीं करेगा। इसके बाद भी वह लगातार संपर्क में थे। ऐसे में किशोरी पक्ष ने चौकी पर तहरीर दी थी। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं कर दोनों पक्ष को समझाने का फैसला लिया और रविवार को दोनों को बुलाया। निशांत घर नहीं था तो उसके पक्ष से पिता व भाई कपिल चौकी आए थे। उनको समझाया गया था कि निशांत को समझाए, जिससे पुलिस कार्रवाई नहीं हो। दोनों पक्षों से लिखित में समझौता नामा भी लिया गया और वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई।
युवक की आत्महत्या की जानकारी मिली थी, जिसका पोस्टमार्टम नोएडा में हो रहा है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -शोभित कुमार अत्री, सीओ खुर्जा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.