{"_id":"57c4861a4f1c1b0a4b2cb885","slug":"khurja-junction-today-the-lord-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुर्जा जंक्शन पर आज होंगे प्रभु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुर्जा जंक्शन पर आज होंगे प्रभु
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 30 Aug 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
रेलवे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु मंगलवार को जंक्शन स्टेशन पर होंगे। वह वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए टूंडला, अलीगढ़, गाजियाबाद आदि स्थानों पर शुरू हो रही कई योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। रेल मंत्री के आगमन को लेकर स्टेशन पर हो रही तैयारियों को सोमवार को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन
स्टेशन पर पहुंचे आईजी आरपीएफ, एडीआरएम ने सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को जायजा लिया। अफसरों ने रेल मंत्री के आगमन से लेकर उनके प्रस्थान तक के कार्यक्रमों का खाका तैयार कर लिया।
विज्ञापन
केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु मंगलवार दोपहर जंक्शन स्टेशन पर पहुंचकर वह वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अलीगढ़-इटावा में शुरू हुई आटोमेटिक मोबाइल ट्रेन रेडियो कम्युनिकेशन, अलीगढ़, गाजियाबाद, खुर्जा में आटोमेटिक सेक्सन, वाई डायरेक्सन आटोमेटिक सिगभनलिंग सिस्टम आदि योजनाओं का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा नगर स्थित पंचवटी हाल में आयोजित केंद्रीय सूचना आयुक्त भारत सरकार एमए खान द्वारा प्रोफेसर मोहम्मद इकबाल खान मेमोरियल लेक्चर में शामिल होेंगे। रेल मंत्री के आगमन को लेकर आईजी आरपीएफ एसके सिंह और एडीआरएम सुनील द्विवेदी ने जंक्शन स्टेशन पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सुरक्षा रहेगी चाक चौबंद
आईजी आरपीएफ इलाहाबाद एसके सिंह ने बताया कि रेल मंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा चाक चौबंद रहेगी। इसके लिए बाहर से करीब ढाई सौ आरपीएफ, जीआरपी , आरपीएसपी और सिविल पुलिस के जवान बुलाए गए हैं। बाहर से लेकर अंदर तक जवानों की पूरी निगरानी रहेगी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा में किसी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
व्यवस्थाओं का तैयार किया खाका
स्टेशन पर पहुंचे एडीआरएम अनिल द्विवेदी ने बताया कि मंत्री के आगमन को लेकर सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। जहां-जहां जो भी कमियां थीं उन्हें पूरा कर लिया गया है। वीआईपी, वीवीआईपी और अन्य लोगों के लिए सीटिंग प्लान, मंत्री के कार्यक्रमों का शेड्यूल आदि बनाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जो भी कमियां मिलीं, उन्हें तत्काल दूर कराया गया। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।