{"_id":"644ebf431a830d2cf50db3e6","slug":"khalaurs-lal-selected-in-up-under-14-cricket-team-bulandshahr-news-c-30-1-94013-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: खालौर के लाल का यूपी अंडर 14 क्रिकेट टीम में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: खालौर के लाल का यूपी अंडर 14 क्रिकेट टीम में चयन
विज्ञापन
जहांगीराबाद। गांव खालौर के मूल निवासी व वर्तमान में नोएडा में पढ़ाई कर रहे खिलाड़ी रुद्रवीर सिंह का चयन यूपी अंडर 14 क्रिकेट टीम में हुआ है। पहले ही प्रयास में चयन होने से रुद्रवीर और परिवार के लोग उत्साहित हैं। सांसद, विधायक समेत तमाम जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने रुद्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
रुद्रवीर का चयन कानपुर स्टेडियम में ट्रायल के बाद किया गया। कानपुर में पांच से सात जनवरी के बीच चार टीमों के बीच ट्रायल मैच कराए गए। इसके बाद सभी खिलाड़ियों का मेडिकल टेस्ट कराया गया। फाइनल ट्रायल कैंप 22 अप्रैल से 27 अप्रैल तक हुआ। इसमें 30 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान हुए दो मैचों में रुद्रवीर सिंह ने क्रमश: 67 और 40 रन बनाए। दोनों मैच में उनके शानदार प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। जिसके बाद रुद्र को अंडर 14 क्रिकेट टीम में जगह दी गई। अब रुद्रवीर अंडर 16 और अंडर 19 के लिए भी प्रयास करेंगे।
कक्षा आठ के छात्र रुद्रवीर सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच राहुल शर्मा, अपने पिता सत्येंद्रवीर सिंह और अपनी माता पूजा सिंह को दिया है। रुद्रवीर सिंह के पिता उत्तर प्रदेश पुलिस में आईजी के पद से दो वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुए हैं।