{"_id":"57336bff4f1c1b8039919a46","slug":"kernel-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान पर गिरी बिजली बाल-बाल बचा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान पर गिरी बिजली बाल-बाल बचा परिवार
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Wed, 11 May 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : अमर उजाला
बारिश ने मंगलवार रात मौसम ठंडा कर दिया। साथ ही हवा चलने से मौसम कूल कूल रहा, लेकिन खुर्जा क्षेत्र के नगला मोइद्दीनपुर बसेंदुआ गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक मकान में आग लग गई। घर में रखा सामान जल गया। परिवार के लोगों ने किसी तरह जान बचाई। वहीं, तेज हवा चलने से आम की फसल को भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
खुर्जा क्षेत्र के गांव नगला मोइद्दीनपुर निवासी महिला संता लटूर परिवार के साथ मंगलवार रात सो रही थीं। बारिश के साथ बिजली उनके मकान पर गिरी। मकान में आग लग गई। घटना में मकान में रखा टीवी, बिस्तर आदि जल गया। किसी तरह बाहर निकलकर लोगों ने अपनी जान बचाई। बिजली गिरने के कारण मकान की दीवारें तक चटक गई।
विज्ञापन
शोर सराबा सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गई। किसी तरह लोगों ने आग बुझाई। इस घटना में पीड़ित महिला संता लटूर का हजारों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। उधर, मौसम विशेषज्ञ डॉ. विवेकराज ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 25 डिग्री रहा।
विज्ञापन
जबकि, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस, शुक्रवार को अधिकतम 44 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस एवं शनिवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है। बारिश के साथ तेज हवा से आम की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। चूंकि बागों में पेड़ों से हवा के साथ आम गिर गए।