{"_id":"66f8538097ea125c90030014","slug":"kda-demolished-illegal-plating-on-18-bigha-land-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-105332-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 18 बीघा भूमि पर अवैध प्लाटिंग को केडीए ने कराया ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 18 बीघा भूमि पर अवैध प्लाटिंग को केडीए ने कराया ध्वस्त
विज्ञापन
खुर्जा। नगर में तीन अवैध प्लाटिंग को विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष डाॅ. अंकुर लाठर के निर्देश पर धवस्त किया गया। इससे अवैध प्लाटिंग कर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
खुर्जा विकास प्राधिकरण के सक्षम अधिकारी केके बंसल ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर शनिवार दोपहर को सचल प्रवर्तन दल व पुलिस बल के साथ नगर में अभियान चलाया गया। सबसे पहले टीम शिकारपुर रोड स्थित देवीधाम काॅलोनी काॅलोनी पहुंची। यहां पर मुनेश्रवर खां, आरिफ खां द्वारा पांच बीघा की भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कराया गया। इसके बाद आरआर पेट्रोल पंप के निकट हाजी कलुआ द्वारा की जा रही पांच बीघा और बाइपास पर अशोक द्वारा की जा रही सात बीघा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कराया गया । साथ ही सक्षम अधिकारी ने बिना मानचित्र स्वीकृति के कोई निर्माण नहीं करने की भी अपील की गई ।