{"_id":"6696a921f574ef6e02027993","slug":"kc-pathak-won-gold-arham-won-bronze-medal-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-118821-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: केसी पाठक ने गोल्ड, अरहम ने जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: केसी पाठक ने गोल्ड, अरहम ने जीता कांस्य पदक
विज्ञापन
शूटिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता को सम्मानित करते आयोजक। स्त्रोत - एकेडमी
बुलंदशहर/जहांगीराबाद। दिल्ली में हुई 47वीं स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में जिले के शूटरों ने दो गोल्ड समेत तीन मेडल जीते। साथ ही 20 शूटर ने प्री नेशनल को क्वालीफाई किया। जहांगीराबाद निवासी केसी पाठक ने गोल्ड और जीरो कूल शटिंग एकेडमी के शूटर अरहम ने कांस्य पदक जीता। साथ ही इटावा से खेली गांव जसर निवासी सपना माहुर ने गोल्ड मेडल जीता। मंगलवार को विजेताओं का साथी शूटरों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
जहांगीराबाद चीनी मिल से स्टोर कीपर के पद से सेवानिवृत्त 61 वर्षीय कृष्ण चंद पाठक ने 47वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया। सीनियर वर्ग की डबल ट्रैप (12 बोर) की प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने पर नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। धमैड़ा अड्डा स्थित जीरो कूल शूटिंग एकेडमी के कोच मनीष चौधरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश रायफल एसोसिएशन के द्वारा दिल्ली के डॉ. करनी सिंह शूटिंग रेंज पांच जुलाई से 14 जुलाई तक 47वीं स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। चैंपियनशिप में एकेडमी के 20 निशानेबाजों ने प्रतिभाग करते हुए प्री नेशनल के लिए क्वालीफाई किया।
अरहम ने डबल ट्रेप के जूनियर वर्ग में 21 का स्कोर करते हुए कांस्य पदक जीता। मंगलवार को एकेडमी पर शूटरों का स्वागत किया गया। जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव जसर निवासी सपना माहुर वर्तमान में इटावा जिला कारागार में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं। सपना माहुर ने इटावा की ओर से खेलते हुए 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता। गोल्ड मेडल जीतने पर सपना का इटावा जेल अधीक्षक कुलदीप भदौरिया व जेलर वंदना गौतम ने भी मेडल पहनाकर सपना का स्वागत किया।