फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   kawad Mela

सख्ती के साथ गंगा तट पर सजेगा कांवड़ मेला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
kawad Mela
सख्ती के साथ गंगा तट पर सजेगा कांवड़ मेला
विज्ञापन

अनूपशहर। आठ मार्च से शुरू होने वाले तीन दिवसीय कांवड़ मेला की तैयारियों के लिए मंगलवार को बैठक की गई। इसमें सभी व्यवस्थाओं पर विभागवार चर्चा की गई। एसडीएम पदम सिंह ने कहा कि मेला के दौरान श्रद्धालुओं को कोविड नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। इसके लिए कंट्रोल रूम द्वारा कांवड़ियों को लगातार जागरूक किया जाएगा। हादसा रहित गंगास्नान के लिए नावों की सवारी क्षमता का निर्धारण किया जाएगा। मेला में प्रकाश व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।
अधिशासी अधिकारी संजय वर्मा ने बताया कि कस्बे के बबस्टरगंज व मस्तरामघाट से कांवड़ियों द्वारा जल भरा जाएगा। कांवड़ियों की सुविधा के लिए गंगातटों व मेला क्षेत्र में व्यापक सफाई करवाई जाएगी। घाटों पर सुरक्षित स्नान के लिए जल के अंदर बैरिकेडिंग करवाई जाएगी। मेला क्षेत्र में जनरेटर से वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। स्थायी व चल शौचालय और पेयजल की व्यवस्था भी की जाएगी। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय परिसर में मेला कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। वहीं श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए पंडाल भी लगाया जाएगा। पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं से कोविड नियमों के पालन की अपील की जाएगी। जगह-जगह कैंप लगाकर निशुल्क मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सीएचसी पर हड्डी रोग विशेषज्ञ व एक्सरे और आक्सीजन सिलिंडरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। मेला कंट्रोल रूम पर डे नाइट मेडिकल कैंप लगाया जाएगा। विद्युत विभाग द्वारा निर्बाध आपूर्ति दी जाएगी। इसके लिए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर और स्टाफ की व्यवस्था की जाएगी। पालिकाध्यक्ष ब्रजेश शर्मा ने करंट से बचाव के लिए बिजली खंभों पर पॉलिथीन लगाने और नावों में क्षमता के अनुसार ही सवारी बैठाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

सभासद पराग गर्ग ने जर्जर मंडी मार्ग की मरम्मत का मुद्दा उठाया। सीओ रमेशचंद त्रिपाठी ने बताया कि मेला के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। बैठक में अहार में अंबकेश्वर महादेव मंदिर पर जलाभिषेक की तैयारियों की रूपरेखा भी बनाई गई। इस दौरान मंदिर के महंत ने तैयारियों की जानकारी दी। बैठक में प्रभारी निरीक्षक रामसेन सिंह, एसडीओ विद्युत सुभाषचंद, सीएचसी प्रभारी डॉ. रमाकांत, जेई पीडब्लूडी चरन सिंह, खाद्य सुरक्षाधिकारी आरके सिंह, मंडी सचिव रामवीर सिंह सहित सभासद टेकचंद सैनी, अरशद गाजी, अंबरीश, राशिद गाजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed