फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Kavi sammelan

Bulandshahar News: पीठ पीछे कहना तो बहुत आसान है.. सामने से कह सको औकात होनी चाहिए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
Kavi sammelan
बुलंदशहर। मेरठ रोड स्थित शांतिदीप रिसॉर्ट में शनिवार शाम कवियों ने ऐसा समा बांधा कि वहां मौजूद हर कोई देशभक्ति के भाव से ओतप्रोत हो उठा। कवि युगल के नाम से विख्यात डाॅ. अनामिका जैन अंबर ने जब पढ़ा, पीठ पीछे कहना तो बहुत आसान है.. सामने से कह सको औकात होनी चाहिए तो कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मौका था अमर उजाला के अभियान मां तुझे प्रणाम के अंतर्गत कवि सम्मेलन का। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन कर रहे वीर रस के कवि सौरभ जैन ने लोगों को अंत तक कार्यक्रम में अपने शब्दों से बांधे रखा।
विज्ञापन

पंडित ज्वेलर्स, जेपी हॉस्पिटल, खालसा सीनियर सेकंडरी स्कूल, सेंट आरजे पब्लिक स्कूल के सहयोग से अमर उजाला अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत शनिवार को कवि सम्मेलन का आयोजन मेरठ रोड स्थित शांतिदीप रिसॉर्ट में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम सीपी सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार, प्रदेश मंत्री भाजपा डाॅ. चंद्रमोहन ने दीप प्रज्वलित कर किया। डाॅ. अनामिका जैन अंबर ने मां शारदा के 108 नाम का मंगलाचरण ब्रह्म जाया विशाला, श्री ब्राह्मी विद्यादेवी गाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। उनके बाद वीर रस के कवि सौरभ जैन ने संचालन के साथ-साथ वीर रस के कविता पाठ से लोगों को सराबोर किया। उन्होंने पढ़ा कि सोए हुए शेर की तलाश मांगता है देश, एक बार फिर से सुभाष मांगता है देश। गजलकार मोहन मुंतजीर ने राजा होते पढ़ते लिखते, कुछ पढ़ लिखकर बन जाते, यार मोहब्बत न करते, हम आज कलेक्टर बन जाते.. गजल पढ़कर लोगों को हंसाया। हास्य कवि दमदार बनारसी ने अपनी हास्य कविताओं से सभी मौजूद लोगों को जमकर हंसाया।
विज्ञापन

लाफ्टर फेम विनोद पाल ने श्रोताओं को हंसा हंसा कर लोटपोट कर दिया। उन्होंने पढ़ा कि आप लोगों को तालियां बजानी ही हाेंगी, मैं पैर पत्नी के छूकर आया हूं। कवयित्री वंदना श्रीवास्तव वान्या ने पढ़ा कि खुद उछलते कूदते गाते हुए मैंने देखा था झरोखे से आते तुम्हे, फौजी फौजी आया, फौजी फौजी आया..। इसके बाद उन्होंने अपनी अन्य कविताओं का भी पाठ करते हुए देशभक्ति से माहौल को सराबोर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन शहीदों के परिजनों हुए सम्मानित
अमर उजाला अभियान के तहत डीएम सीपी सिंह व एसएसपी श्लोक कुमार ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए शहीदों के परिजनों को शॉल, तोहफे व अमर उजाला मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया। पंडित ज्वेलर्स के मालिक गौरव गौड़, जेपी हाॅस्पिटल के डाॅ. सुमित प्रताप, आर्थोकेयर मल्टीस्पेस्लिटी हॉस्पिटल के चेयरमैन डाॅ. अनिल सिंघल, सेंट आरजे पब्लिक स्कूल के संस्थापक नंद कुमार शर्मा, सेंट मोमिना स्कूल की प्रधानाचार्य सविता सिंह ने शहीद ऋषिपाल सिंह की पत्नी मुकेश देवी निवासी गांव कुरली गुलावठी, शहीद रमेश चंद कमांडेंट के पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी सिकंदराबाद, शहीद सुरेंद्र सिंह की पत्नी राजबाला देवी निवासी सैदपुर, शहीद नितिन कुमार के पिता रविंद्र कुमार निवासी धनौरा, ककोड़ और शहीद राहुल चौधरी के पिता राजेश चौधरी निवासी धनौरा को सम्मानित किया। सम्मान पाकर शहीदों के परिजनों की आंखें अपने लाल की शहादत को याद कर नम हो गईं।

--
गणमान्यों ने भी उठाया कवि सम्मेलन का लुत्फ

कार्यक्रम में भाजपा जिपं अध्यक्ष डाॅ. अंतुल तेवतिया, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया, पालिकाध्यक्ष दीप्ति मित्तल, एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी, एएसपी अनुक़ृति शर्मा, जिला महामंत्री अजय त्यागी, पूर्व डिस्टि्रक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह राघव, वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुर सुनील सिंह, आईएमए अध्यक्ष डा. संजीव अग्रवाल, डा. आकाश शर्मा, डा. अनिल चौहान, डा. यतेंद्र शर्मा, हिमांशु तोमर, अरुन गुप्ता, व्यापारी नेता राजेंद्र अग्रवाल, दीपू गर्ग, नीरज जिंदल, कर्णवीर सिंह सिरोही, दिनेश कुमार धन्नू, भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह, नदीम अख्तर, कदीम आलम, कवि अक्षय प्रताप अक्षय, आलोक बेजान, सौरभ पचौरी, रालोद नेता डा. कुंवर वीर सिंह, माजिद गाजी समेत शहर के गणमान्य लोगों ने पहुंच कर शिरकत की।




डीएम-एसएसपी ने कहा, शहीदों का सम्मान सराहनीय

कार्यक्रम में पहुंच डीएम सीपी सिंह ने कहा कि किसी भी मंच से शहीदों के परिजनों का सम्मान किया जाना एक अच्छी पहल है। अमर उजाला के कार्यक्रम मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम से लोगों में देशभक्ति का जज्बा बढ़ाने का कार्य किया है। एसएसपी श्लोक कुमार ने कहा कि हमको अपने जीवन में प्रतिदिन ऐसा करना चाहिए जिससे कि देश को हम पर गर्व हो। ऐसे मंच से हमारी सोच को देशभक्ति के लिए प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed