{"_id":"68b8782fd18315795309d085","slug":"kaustubh-raghav-selected-for-national-shooting-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-109360-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: राष्ट्रीय निशानेबाजी के लिए कौस्तुभ राघव चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: राष्ट्रीय निशानेबाजी के लिए कौस्तुभ राघव चयनित
विज्ञापन
छतारी। कमौना गांव निवासी कौस्तुभ राघव का राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में चयन हुआ। कौस्तुभ ने राजस्थान में चल रही उत्तर प्रदेश स्तरीय शूटिंग में स्वर्ण पदक जीता। कौस्तुभ को बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है।
कमौना गांव निवासी अश्वनी राघव ने बताया कि उनका बेटा कौस्तुभ अलीगढ़ विश्वविद्यालय से नौवीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा है। इसी के साथ शूटिंग का भी प्रशिक्षण ले रहा था। कौस्तुभ ने राजस्थान के जयपुर में आयोजित 48वीं उत्तर प्रदेश शूटिंग चैंपियनशिप 2025 में सबसे कम उम्र की सब यूथ कैटेगरी में 361 अंक प्राप्त कर नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया है।