फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Karan's body recovered from the island near Avantika Devi Ghat

Bulandshahar News: अवंतिका देवी घाट के पास टापू से बरामद हुआ करन का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Karan's body recovered from the island near Avantika Devi Ghat
अहार से मृतक करन का फाइल।
अहार। औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव मुढ़ीबकापुर निवासी किशोर करन का शव बृहस्पतिवार सुबह अवंतिका देवी घाट से कुछ दूर गंगा के टापू से बरामद कर लिया गया। पुलिस पहले ही मामले में तहरीर के आधार पर हत्या में रिपोर्ट दर्ज कर चुकी है। अब पुलिस को मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। हालांकि, मृतक के शरीर पर चोट के निशान नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

थाना औरंगाबाद क्षेत्र के गांव मुढ़ीबकापुर निवासी 17 वर्षीय करन के पिता ने बुधवार को तहरीर देकर बताया था कि उनके पुत्र का गत मंगलवार को गांव निवासी पांच नामजद समेत कुल छह आरोपियों ने अपहरण कर लिया था। जिसको गाड़ी में बैठाकर आरोपी अवंतिका देवी गंगा घाट पर पहुंचे, जहां नदी में डूबाे कर उसकी हत्या कर दी गई। जिसकी तलाश में स्थानीय पुलिस के साथ पीएसी की फ्लड प्लाटून लगातार सर्च अभियान में लगी हुई थी।
विज्ञापन

करन का शव बृहस्पतिवार सुबह पीएसी की फ्लड प्लाटून ने घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर नदी के एक टापू पर झाड़ियों से बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव मिलने के बाद से गांव में मातम छाया हुआ है। एसपी देहात रोहित मिश्र ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का राजफाश कर दिया जाएगा। कुछ लोग हिरासत में हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने के सामने से फरार हुए थे आरोपी
करन को अगवा कर कार सवार बदमाश बेखौफ होकर औरंगाबाद थाने के सामने से लेकर गुजरे थे। थाने से अगवा स्थल की मात्र दूरी 500 मीटर की थी। बदमाश औरंगाबाद, खानपुर और जहांगीराबाद थाना क्षेत्र की सीमाओं को पार करके आहार स्थित मां अवंतिका देवी गंगा घाट पर पहुंचे। जहां हत्यारोपी नाव से गंगा के दूसरे पार गए और वहां करन की हत्या करके शव को गंगा में ठिकाने लगा दिया। पुलिस की पूछताछ में नाव चालक ने उसके ही सामने मारपीट की बात कही है। बताया गया मंगलवार देर शाम करीब छह बजे तीन युवक शराब के नशे में चूर होकर गंगा घाट पर आपस में गाली गलौज कर रहे थे। स्थानीय लोगो ने इसका विरोध किया तो वे उनसे भी उलझ गए और उन्हें गालियां देने लगे। पुलिस को सूचना देकर तीनों को पकड़वा दिया। बाद में मृतक करन के परिजनों ने वहां पहुंचकर तीनों पर अपने पुत्र करन की हत्या का आरोप लगाया।


नहीं पसीजा चचेरे भाई का दिल

पहले अगवा करने की घटना और फिर उसके बाद अवंतिका देवी गंगा घाट पर ले जाकर उसकी हत्या करते वक्त मृतक करन का चचेरे भाई राहुल भी साथ था। रोते-बिलखते परिजनों का कहना है कि आरोपी राहुल का दिल जरा भी नहीं पसीजा। मृतक के पिता मुकेश के तीन संतानें थीं। जिसमें करन उनका इकलौता पुत्र था। दो बेटियां हैं। मां का रो रोकर बुरा हाल है। वह कई बार करन को याद करके बेहोश हो रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed