फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Kanwar Yatra: Route will be diverted from July 20, Meerut Highway will be one way

कांवड़ यात्रा : 20 जुलाई से डायवर्ट होगा रूट, वनवे होगा मेरठ हाईवे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra: Route will be diverted from July 20, Meerut Highway will be one way
कांवड़ यात्रा को लेकर ग्राम सचिवों की बैठक लेते डीपीआरओ डा. प्रीतम सिंह। स्रोत: विभाग
बुलंदशहर। 22 जुलाई से शुरू होने वाले सावन माह को लेकर पुलिस ने रूट डायवर्जन की तैयारी शुरू कर दी है। योजना के तहत 20 जुलाई से मेरठ हाईवे को वन वे करने की तैयारी है। शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर भी रोक लगाई जाएगी। इसके अलावा अनूपशहर, नरौरा और अहार में तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने के चलते कस्बों में भारी वाहनों को वैकल्पिक रूट से निकालने की योजना है।
विज्ञापन


योजना के तहत 20 जुलाई से बुलंदशहर-मेरठ नेशनल हाईवे 334 को वन वे किया जाएगा। केवल एक ओर ही वाहनों का संचालन होगा और दूसरी ओर भोले के भक्त कांवड़ लेकर गंतव्य के लिए रवाना होंगे। इसके अलावा शहर के भूड़ चौराहा, स्याना अड्डा, शिकारपुर तिराहा, तहसील तिराहा से भारी वाहनों का शहर में प्रवेश पूरी तरह से बैन रहेगा। इसके अलावा संभल अनूपशहर, नरौरा और अहार क्षेत्र में भी भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगाई जाएगी।
विज्ञापन




हल्के वाहनों का प्रस्तावित डायवर्जन

दिल्ली, गाजियाबाद व नोएडा से अमरोहा, मुरादाबाद, बरेली की ओर जाने वाले हल्के वाहनों को सिकंदराबाद के जोखाबाद से होते हुए नेशनल हाईवे 34 होते हुए भूड़ चौराहा, शिकारपुर तिराहा कस्बा शिकारपुर, डिबाई, नरौरा (गंगा बैराज पुल) से होते हुए गंतव्य को जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




अलीगढ़ की ओर से मेरठ, हापुड़ की ओर जाने वाले हल्के वाहनों को नेशनल हाईवे 34 की एक लेन से अरनिया, खुर्जा बाईपास, खुर्जा देहात, कोतवाली देहात, भूड़ चौराहा, नेशनल हाईवे 334 की बाईलेन से हापुड़-मेरठ की ओर निकाला जाएगा।



बरेली, मुरादाबाद, संभल से दिल्ली, गाजियाबाद की ओर जाने वाले वाहनों को नरौरा, अतरौली से अलीगढ़ की ओर निकाला जाएगा। इसके अलावा मुरादाबाद, रामपुर, बरेली से बुलंदशहर आने वाले हल्के वाहनों को गंवा, बबराला, संभल, नरौरा, डिबाई, शिकारपुर तिराहा से होकर बुलंदशहर की ओर निकाला जाएगा।



मेरठ, हापुड़ से रामपुर, संभल, मुरादाबाद की ओर जाने वाले हलक् वाहन सोहना फ्लाईओवर से नेशनल हाईवे 334 से एक लेन में आकर गुलावठी क्षेत्र के गांव मिट्ठेपुर, जैनपुर, भूड़ चौराहा, शिकारपुर तिराहा, शिकारपुर, डिबाई, नरौरा से निकाला जाएगा।



भारी वाहनों का प्रस्तावित डायवर्जन -

दिल्ली, गाजियाबाद व नोएडा से अमरोहा, मुरादाबाद, बरेली की ओर जाने वाले वाहनों लालकुंआ, पेरिफेरल हाईवे, को सिकंदराबाद के जोखाबाद से होते हुए नेशनल हाईवे होकर, खुर्जा से कस्बा शिकारपुर, डिबाई, नरौरा (गंगा बैराज पुल), चौकी गंगा बैराज गुन्नौर से होते हुए गंतव्य को जाएंगे।



मेरठ, हापुड़ से रामपुर, संभल, मुरादाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहन नेशनल हाईवे 24 से होकर डासना, ईस्टर्न पेरिफेरल, सिकंदराबाद, भूड़ चौराहा, शिकारपुर तिराहा, शिकारपुर, डिबाई, नरौरा से चौकी गंगा बैराज, थाना गुन्नौर संभल होते हुए गंतव्य को जाएंगे।



बरेली, मुरादाबाद, संभल से दिल्ली, गाजियाबाद की ओर जाने वाले वाहनों को नरौरा, डिबाई, शिकारपुर, खुर्जा से होकर सिकंदराबाद से ईस्टर्न पेरिफेरल होकर डासना से छिजारसी से ततारपुर होकर गंतव्य तक जाएंगे।



कांवड़ यात्रा के लिए बैठक में दिए निर्देश

विकास खंड अनूपशहर में बुधवार को जिला पंचायत राज अधिकारी ने कांवड़ मेला को सफल बनाने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान डिबाई, दानपुर के खंड सचिवों के साथ बैठक करते हुए निर्देशित किया कि कांवड़ मेला को पॉलिथीन मुक्त बनाया जाए। सड़कों के किनारे लाइटों की व्यवस्था की जाए, रास्ते में रुकने के लिए की जानी व्यवस्था ऐसी हो कि ट्रैफिक प्रभावित न हो। सड़कों के किनारे की झाड़ियों को ठीक से काटा जाए। कांवड़ मार्गों पर पड़ने वाले सामुदायिक शौचालय 24 घंटे खोले जाएं, सफाई कर्मचारियों को किट दी जाए। रास्तों के सभी हैंडपंप को चालू कराया जाए, ताकि किसी भी भक्त को परेशानी न हो।


कांवड़ यात्रा से तीन दिन पहले रूट डायवर्जन को लागू किया जाएगा। प्रस्तावित डायवर्जन तैयार कर लिया गया है। शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। प्रस्तावित रूट की कार्य योजना पूरी तरह से तैयार कर ली गई है। - विकास प्रताप सिंह चौहान, सीओ, सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed