फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Kanwar Yatra DJ, restricted weapon

कांवड़ यात्रा में डीजे, हथियार प्रतिबंधित

Tue, 12 Jul 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 12 Jul 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra DJ, restricted weapon
कांवड़ - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

गाजियाबाद/देहरादून। कांवड़ यात्रा में डीजे, हाकी, धारदार हथियार, गैस सिलेंडर और नशीले पदार्थ प्रतिबंधित होंगे। बिना परमिट कोई वाहन नहीं चलेगा। हरिद्वार में पुलिस का एकीकृत कंट्रोल रूम बनेगा। इसमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान के पुलिस अधिकारी समन्वय के लिए यात्रा के दौरान तैनात रहेंगे।

मंगलवार सुबह देहरादून सचिवालय में मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह की अध्यक्षता में हुई अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसके बाद दोपहर करीब तीन बजे गाजियाबाद की हरसांव पुलिस लाइंस में यूपी के प्रमुख सचिव गृह देवाशीष पंडा और डीजीपी जावीद अहमद ने समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन


देहरादून में हुई बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि कांवड़ यात्रा जहां से शुरू हो, वहीं से नियंत्रित किया जाए तो यात्रा मार्ग और हरिद्वार में दिक्कत नहीं होगी। जिस गांव से कांवड़ यात्रा शुरू होगी, वहां के थाने में ग्रुप लीडर का नाम और मोबाइल नंबर देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों बैठकों में यातायात प्रबंधन, सूचनाओं के आदान-प्रदान, जन-जागरूकता, नियमों के अनुपालन, राज्यों की सीमाओं पर संयुक्त चेकिंग आदि पर चर्चा की गई।  अनहोनी से बचने के लिए सभी राज्यों का खुफि या तंत्र सक्रिय रहेगा। सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए धार्मिक स्थलों की विशेष निगरानी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed