{"_id":"6a4bdc219ec332d0f8026afc","slug":"kanwar-yatra-begins-july-30-surveillance-via-cctv-and-drones-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-159049-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 30 जुलाई से कांवड़ यात्रा, सीसीटीवी और ड्रोन से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 30 जुलाई से कांवड़ यात्रा, सीसीटीवी और ड्रोन से होगी निगरानी
विज्ञापन
बुलंदशहर/अनूपशहर/डिबाई/नरौरा/अहार। 30 जुलाई से 24 अगस्त तक चलने वाली सावन कांवड़ यात्रा पर सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी। जिले को सात जोन और 27 सेक्टर में बांटा गया है। वहीं, अनूपशहर, कर्णवास और नरौरा में कांवड़ मेला लगेगा।
सावन में भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए लाखों कांवड़िए नंगे पैर कांवड़ कंधे पर रखकर सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा करते हैं। अनूपशहर, कर्णवास और नरौरा के गंगा घाटों से बड़ी संख्या में भक्त कांवड़ के माध्यम से गंगा जल लेकर रवाना होंगे। बुलंदशहर समेत अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, नोएडा समेत कई जनपदों के शिवभक्तों के लिए कांवड़ में जल लेने के प्रमुख स्थान हैं। इन क्षेत्रों के कांवड़िए गंगाजल लेकर प्रत्येक सोमवार को भगवान भोले शंकर का जलाभिषेक करते हैं।
हजारों शिव भक्त हरिद्वार, ऋषिकेश, गोमुख जैसे प्रसिद्ध स्थानों से भी गंगाजल लेकर लौटते हैं। ऐसे में सावन माह की कांवड़ यात्रा बुलंदशहर जनपद के लिए महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण रहती है। वहीं, दूसरी ओर अहार के प्रसिद्ध आंबकेश्वर महादेव मंदिर के अलावा जिले के प्रमुख शिव मंदिरों में भी सावन माह के प्रत्येक सोमवार को जलाभिषेक होगा। साथ ही सावन माह की शिवरात्रि को बढ़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ चढ़ाएंगे। वहीं, अनूपशहर, कर्णवास और नरौरा में लगने वाले कांवड़ मेले के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन
डीएम कुमार हर्ष और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर जिले को सात जोन और 27 सेक्टर में बांटा गया है। इसके लिए जोन व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। जिले के कांवड़ मार्गों का लगातार निरीक्षण करते हुए निर्देश जारी किए जा रहे हैं। अहार के अंबकेश्वर महादेव मंदिर समेत अन्य शिवालयों पर लगने वाले मेलों के लिए भी निर्देश किए जा रहे हैं। जिला पंचायती राज अधिकारी नवीन कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले के कांवड़ मार्गों के गड्ढे भरने और उनकी साफ-सफाई समेत अन्य सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए संबंधित ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों व ग्राम सचिवों को निर्देश दिए गए हैं।