फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Kanwar camps will be under the surveillance of the third eye, DJs will not play at high volume

Bulandshahar News: तीसरी आंख की निगरानी में रहेंगे कांवड़ शिविर, तेज आवाज में नहीं बजेंगे डीजे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Kanwar camps will be under the surveillance of the third eye, DJs will not play at high volume
बुलंदशहर। महाशिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा के दौरान सेवा शिविर सीसीटीवी की निगरानी में रहेंगे। शिविर में खाना बनाने वाले व उनके सहयोगियों को सत्यापन के बाद ही कार्य करने की अनुमति मिलेगी। साथ ही तेज आवाज में डीजे भी नहीं बजाए जाएंगे। बृहस्पति को जिला पंचायत सभागार में महाशिवरात्रि, कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम श्रुति की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में डीएम ने ये निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम श्रुति ने सेवा शिविर की मुख्य मार्ग से उचित दूरी रखने के साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगाने, विद्युत तारों के नीचे, ट्रांसफार्मर के बराबर में कांवड़ सेवा शिविर नहीं लगाने के निर्देश दिए। खाद्य सुरक्षा विभाग को खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए परीक्षण के निर्देश दिए। तेज आवाज में डीजे बजाने पर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सेवा शिविर लगाने के लिए धन की उगाही करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। समस्त ईओ को साफ, सफाई, पेय जल की पर्याप्त व्यवस्था किए जाने के लिए भी निर्देशित किया। ऊर्जा निगम के अधिकारियों को निर्बाध आपूर्ति दिए जाने के साथ ही कांवड़ मार्ग पर विद्युत पोलों, ट्रांसफार्मर को पॉलिथीन से कवर करने,विद्युत लाइनों की नियमित पेट्रोलिंग करने के लिए भी निर्देशित किया।
विज्ञापन

निराश्रित पशुओं को पकड़ने, स्वास्थ्य विभाग को कांवड़ मार्ग पर कैंप लगाने,आवश्यक दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। कांवड़ मार्ग को गड्ढा मुक्त कराने, मार्ग पर पड़ने वाली शराब की दुकानों को कवर करने के भी निर्देश दिए। एसएसपी दिनेश कुमार ने महाशिव रात्रि को आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। धार्मिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने,सड़क पर कार्यक्रम, गैर परंपरागत कार्यक्रम नहीं करने के निर्देश दिए। संवेदनशील मार्गों पर पुलिस को नियमित पेट्रोलिंग करने के भी निर्देश किया। एडीएम वित्त अभिषेक कुमार सिंह,एडीएम प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय,एडीएम न्यायिक भरत राम यादव, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों के अलावा, धर्मगुरु, पीस कमेटी के सदस्य, नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed