{"_id":"6a76131cc78c5b7bbf03ccd0","slug":"kalash-yatra-taken-out-prior-to-the-shiv-mahapuran-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-113740-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: शिव महापुराण से पूर्व निकाली कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: शिव महापुराण से पूर्व निकाली कलश यात्रा
विज्ञापन
पहासू में आयोजित भागवत कथा से पूर्व कलश यात्रा निकालते श्रद्धालु। संवाद
पहासू। कस्बे में शुक्रवार को शिव महापुराण कथा के शुभारंभ से पूर्व श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने कलश धारण किए। श्रद्धालु अनुराग वैध ने बताया कि यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि शांति स्वरूप शर्मा ने पूजा-अर्चना के साथ किया। कथा का वाचन वृंदावन से पधारे राहुल कृष्ण महाराज करेंगे।
कलश यात्रा रामलीला मैदान स्थित शिव मंदिर से प्रारंभ होकर मुकर्रम गेट, काली हवेली, गुल्लक बाजार, मेन बाजार, अलीगढ़ चौराहा और अनाज मंडी चौराहे से होते हुए शिव मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान अंकित वैध, मोनू वर्मा, मोहित शर्मा, सविता, तनु शर्मा, आदि मौजूद रहे।