फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Kailash Mansarovar Bhawan will be operated on PPP model

Bulandshahar News: पीपीपी मॉडल पर संचालित होगा कैलाश मानसरोवर भवन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
इंदिरापुरम। शक्तिखंड चार स्थित कैलाश मानसरोवर भवन को पीपीपी मॉडल पर संचालित किया जाएगा। इसके लिए जीडीए निजी एजेंसी से एमओयू करेगा। आठ माह यह कंपनी भवन को चलाएगी और चार माह श्रद्धालुओं के लिए आरक्षित रहेगा। यह बातें जीडीए जीडीए सचिव राजेश कुमार ने कही। वह सोमवार को कैलाश मानसरोवर भवन का निरीक्षण करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

सोमवार को जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह और प्रभारी मुख्य अभियंता आलोक रंजन ने भवन का निरीक्षण किया। इसके रखरखाव और सदुपयोग की संभावनाओं का आंकलन किया गया। जीडीए सचिव ने बताया कि शासनादेश के अनुसार कैलाश मानसरोवर भवन साल में चार माह कैलाश मानसरोवर यात्रियों के लिए आरक्षित रहेगा। शेष आठ माह इसे पीपीपी मोड पर संचालित किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। धर्मार्थ विभाग के बीच आपसी सहमति से आवश्यक शर्तों के साथ एमओयू निष्पादित किया जाएगा। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच सप्ताह पहले जिले में आए थे और इस दौरान कैलाश मानसरोवर भवन में अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्होंने जीडीए को इसे संचालित करने के निर्देश दिए थे। अभी इस भवन से कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु रुके हुए हैं। इस यात्रा के लिए यहां से जत्थे रवाना किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

--
13वां जत्था हुआ रवाना
सोमवार को कैलाश मानसरोवर भवन से 50 तीर्थयात्रियों का 13वां जत्था कैलाश यात्रा के लिए रवाना हुआ। इस दौरान हर-हर महादेव के जयकारों से भवन गूंज उठा। इस अवसर पर भवन के प्रबंधक दिनेश गर्ग व राज्य पर्यटन निगम के अभियंता संजय चौरसिया ने तीर्थयात्रियों को चंदन तिलक लगाकर शुभकामनाएं दीं। साथ ही, रविवार को पर्यटन विभाग की ओर से भक्तों के लिए भजन संध्या कराई और यात्री किट का वितरण किया गया। यात्रा के लिए जा रहे श्रद्धालुओं ने बताया कि भवन में ठहरने से लेकर खानपान तक की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed