फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   jwellers will not celebrate holi

सर्राफा व्यापारी नहीं खेलेंगे होली

Wed, 23 Mar 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 23 Mar 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
jwellers will not celebrate holi
हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में हड़ताल पर चल रहे सर्राफा व्यापारी आज होली नहीं खेलेंगे। यह निर्णय बुधवार को नगर में मौन जुलूस निकालने के बाद बैठक कर लिया है।
विज्ञापन


बैठक में मौजूद सभी व्यापारियों ने एकमत होकर होली ना खेलने के फैसले पर मुहर लगाकर चेतावनी दी कि मांग पूरी नही होने तक अनिश्चिकालीन हड़ताल जारी रहेगी।
जिलाध्यक्ष दिनेश चंद वर्मा ने बताया कि अभी तक केंद्र सरकार ने मांग पूरी नहीं की है।

यदि सरकार ने एक्साइज ड्यूटी वापस नहीं ली तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। बाजार बंद होने से जहां व्यापारियों को नुकसान हो रहा है। वहीं कारीगरों और नौकरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बुधवार को हड़ताल कर मौन जुलूस निकाला। इसके बाद बैठक कर सभी सर्राफा व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को होली ना खेलने का निर्णय लिया है।  उन्होंने बताया कि बुधवार को एक्साइज कमीश्नर का बातचीत के लिए फोन आया था। मगर जनपद के व्यापारियों ने यह निर्णय सोमवार तक टाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जनपद के व्यापारी सोमवार को नोएडा जाकर कमीश्नर से मुलाकात करेंगे। मौन जुलूस और बैठक में व्यापारी डॉ. कमल किशोर भारद्वाज, सतीश चंद, राजकुमार, अशोक वर्मा, अजय सर्राफा, धीरज वर्मा, नवीन अग्रवाल, विजय गौड़, नितिन वर्मा, सुंदरलाल, अनिल वर्मा, अशोक वर्मा, अरुण सोनी और विमल आदि शामिल रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed