{"_id":"56f2d84b4f1c1bb65df14d24","slug":"jwellers-will-not-celebrate-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफा व्यापारी नहीं खेलेंगे होली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्राफा व्यापारी नहीं खेलेंगे होली
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 23 Mar 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
हड़ताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में हड़ताल पर चल रहे सर्राफा व्यापारी आज होली नहीं खेलेंगे। यह निर्णय बुधवार को नगर में मौन जुलूस निकालने के बाद बैठक कर लिया है।
बैठक में मौजूद सभी व्यापारियों ने एकमत होकर होली ना खेलने के फैसले पर मुहर लगाकर चेतावनी दी कि मांग पूरी नही होने तक अनिश्चिकालीन हड़ताल जारी रहेगी।
जिलाध्यक्ष दिनेश चंद वर्मा ने बताया कि अभी तक केंद्र सरकार ने मांग पूरी नहीं की है।
यदि सरकार ने एक्साइज ड्यूटी वापस नहीं ली तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। बाजार बंद होने से जहां व्यापारियों को नुकसान हो रहा है। वहीं कारीगरों और नौकरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बुधवार को हड़ताल कर मौन जुलूस निकाला। इसके बाद बैठक कर सभी सर्राफा व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को होली ना खेलने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि बुधवार को एक्साइज कमीश्नर का बातचीत के लिए फोन आया था। मगर जनपद के व्यापारियों ने यह निर्णय सोमवार तक टाल दिया है।
विज्ञापन
जनपद के व्यापारी सोमवार को नोएडा जाकर कमीश्नर से मुलाकात करेंगे। मौन जुलूस और बैठक में व्यापारी डॉ. कमल किशोर भारद्वाज, सतीश चंद, राजकुमार, अशोक वर्मा, अजय सर्राफा, धीरज वर्मा, नवीन अग्रवाल, विजय गौड़, नितिन वर्मा, सुंदरलाल, अनिल वर्मा, अशोक वर्मा, अरुण सोनी और विमल आदि शामिल रहे।