{"_id":"56ed9a204f1c1b7e628b5041","slug":"jwellers-strike-went-on-day-17th","type":"story","status":"publish","title_hn":"17वें दिन भी बंद रहा सर्राफा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17वें दिन भी बंद रहा सर्राफा बाजार
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 19 Mar 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
हड़ताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सर्राफा व्यापारियों ने शनिवार 17वें दिन भी हड़ताल जारी रखी। उन्होंने दुकान बंद कर विरोध जताया और चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने तक हड़ताल जारी रहेगी। बाजार बंद होने से अब तक करीब 68 करोड़ का नुकसान हो चुका है।
जिलाध्यक्ष दिनेश चंद वर्मा ने बताया कि अभी तक केंद्र सरकार ने मांग पूरी नहीं की है। दिल्ली प्रदर्शन के बाद भी सरकार नहीं चेती है। यदि सरकार ने एक्साइज ड्यूटी वापस नहीं ली तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। बाजार बंद होने से जहां व्यापारियों को नुकसान हो रहा है।
वहीं कारीगरों और नौकरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार बात रोजगार देने की करती है लेकिन बाजार बंद होने से लाखों लोग हाथ पर हाथ रखकर बैठे हैं। मगर अभी तक सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगी है।
विज्ञापन
व्यापारी डॉ. कमल किशोर भारद्वाज, सतीश चंद, राजकुमार, अशोक वर्मा, अजय सर्राफा, धीरज वर्मा, नवीन अग्रवाल, विजय गौड़, नितिन वर्मा, सुंदरलाल, अनिल वर्मा, अशोक वर्मा, अरुण सोनी और विमल आदि ने चेतावनी दी कि मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी।
गुलावठी में सर्राफा व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखकर बाजार में धरना दिया तथा केंद्रीय वित्त मंत्री के विरूद्ध नारेबाजी की। धरने में दीपक वर्मा, खुशीराम वर्मा, सुनील वर्मा, राहुल वर्मा, अंकित वर्मा, राजू वर्मा, रामकुमार वर्मा, ललित वर्मा, जयभगवान वर्मा, बॉबी वर्मा, दीपक, मोहित वर्मा, नीरज अग्रवाल, अरविंद, ज्ञानेश्वर वर्मा, सुभाष चंद, रामगोपाल वर्मा, दीपक वर्मा, विनय वर्मा आदि मौजूद रहे। सर्राफा व्यापारी सुनील वर्मा ने कहा कि जब तक एक्साइज ड्यूटी वापस नहीं ली जाती, सर्राफा व्यापारियों की हड़ताल जारी रहेगी।