{"_id":"67bdda0e62895fe32f044b6b","slug":"junior-handball-senior-kabaddi-trials-tomorrow-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-130110-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: जूनियर हैंडबॉल, सीनियर कबड्डी का ट्रायल कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: जूनियर हैंडबॉल, सीनियर कबड्डी का ट्रायल कल
विज्ञापन
बुलंदशहर। टांडा स्टेडियम में 27 फरवरी को प्रदेश स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए ट्रायल होगा। ट्रायल में जिलेभर के इच्छुक खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। चयनित खिलाड़ी को मंडल स्तर पर होने वाले ट्रायल के लिए भेजा जाएगा।
जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि मार्च में प्रदेश स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। 27 फरवरी को सुबह 11 बजे प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के लिए ट्रायल होगा। शाम तीन बजे से ओपन स्टेट आमंत्रण पुरुष प्रतियोगिता और प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर (बालक) हैंडबाल प्रतियोगिता का ट्रायल होगा। जिले का कोई खिलाड़ी अगर ट्रायल में प्रतिभाग करना चाहता है तो उसे निवास एवं उम्र संबंधी दस्तावेज साथ लेकर आना होगा। संवाद