{"_id":"68e69976183999a1670a1b4c","slug":"jps-greater-noida-team-became-the-champion-in-the-final-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-141794-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: फाइनल में जेपीएस ग्रेटर नोएडा की टीम बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: फाइनल में जेपीएस ग्रेटर नोएडा की टीम बनी चैंपियन
विज्ञापन
अनूपशहर के जेपी विद्या मंदिर में विजेता टीम को पुरस्कृत करते विधायक व अन्य। स्रोत: संस्थान
अनूपशहर। जेपी विद्या मंदिर में जेपी स्कूल्स स्पोर्ट्स ओलंपियाड के अंतर्गत दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसका समापन छात्र-छात्राओं के मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर बुधवार को किया। बालक जूनियर वर्ग फाइनल में जेपीएस ग्रेटर नोएडा ने जेपीएस नोएडा को पेनाल्टी शूट में हराकर चैंपियन बने। सीनियर वर्ग फाइनल में जेपीएस नोएडा ने जेवीएम अनूपशहर को 3-0 अंक से हराकर चैंपियन बने।
फुटबॉल टूर्नामेंट में बालक जूनियर वर्ग में जेपीएस ग्रेटर नोएडा ने जेवीएम तोमरी को, सीनियर वर्ग में जेवीएम अनूपशहर ने जेवीएम तोमरी को हराया। बालिका वर्ग सीनियर में जेपीएस ग्रेटर नोएडा ने जेवीएम अनूपशहर को हराया। बालिका सीनियर वर्ग फाइनल में जेपीएस नोएडा ने जेपीएस ग्रेटर नोएडा को 1-0 से हराया। तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में जेवीएम अनूपशहर ने जेवीएम तोमरी को पेनाल्टी शूटआउट में हराया।
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक संजय शर्मा ने अपने-अपने वर्ग में चैंपियन टीमों को ट्रॉफी देकर और मेडल पहना कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जेपी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजीव सक्सेना, अभय गर्ग, प्रधानाचार्य राजीव शर्मा, नीना चतुर्वेदी व शशिबाला पंत के अलावा स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहे।