फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Joint review of Kanwar Yatra preparations; Bulandshahr-Hapur police on alert.

Bulandshahar News: कांवड़ यात्रा की तैयारियों का संयुक्त जायजा, बुलंदशहर-हापुड़ पुलिस अलर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को एसएसपी दिनेश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक हापुड़ कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने संयुक्त रूप से बुलंदशहर और हापुड़ से होकर गुजरने वाले प्रमुख कांवड़ यात्रा मार्गों तथा गंगा एक्सप्रेसवे का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने कांवड़ मार्गों पर यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, डायवर्जन पॉइंट, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, संवेदनशील स्थलों और श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी ने निर्देश दिए कि कांवड़ मार्गों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली और आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता समय से सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। उन्होंने संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर सभी व्यवस्थाएं कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले पूरी करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय सहित पुलिस एवं प्रशासनिक विभागों के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed