{"_id":"58027b754f1c1b210328eb77","slug":"jewelry-15-km-long-jams-drivers-are-upset","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेवर में 15 किमी लंबा जाम, चालक रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेवर में 15 किमी लंबा जाम, चालक रहे परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 16 Oct 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जेवर में ट्रैफिक जाम की परेशानी कम होने के बजाय बढ़ती जा रही है। आए दिन लगने वाले जाम से जेवरवासी परेशान हैं। शनिवार सुबह से ही जेवर सहित सोनीपत-पानीपत मार्ग पर लगे जाम ने लोगों का बुरा हाल कर दिया। विशेष रूप से शनिवार सुबह स्कूल जा रहे छात्रों के अलावा और दुकानदार सहित पूरे जेवरवासी परेशान रहे।
जाम की समस्या ने कस्बावासियों को परेशान करना शुरू कर दिया। सुबह से ही जाम जेवर चौराहे के अलावा जेवर-झाजर मार्ग और जेवर-पलवल मार्ग पर 15 किमी तक लगता चला गया। जिससे जेवर आने जाने के अलावा पलवल और नोएडा-दिल्ली जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
इसके अलावा भी जेवर व आस पास के दर्जनों स्कूलों के वाहन भी जाम में फंस गए। जिससे सैकड़ों स्कूली छात्र-छात्राओं को बिना स्कूल पहुंचे ही घर वापस जाना पड़ा। लोगों का आरोप है कि झाजर से लेकर झुप्पा बॉर्डर तक सड़क पूरी तरह से टूटी पड़ी है।
विज्ञापन
वाहनों की संख्या लगातार बढ़ने के बाद भी सड़कों की स्थिति न सुधरने से आए दिन जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। दोपहर बाद थाना जेवर पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया तो धीरे-धीरे वाहनों का निकलना शुरू हुआ। हालांकि, देर शाम तक पूरी तहह से जाम से पूरी तरह निजात नहीं मिल सकी थी।